नशे के खिलाफ जिला प्रशासन का एक्शन जारी, DIT यूनिवर्सिटी के छात्रों की टेस्टिंग हुई

7c9ec22a 8319 4245 836d 6accdf166baf

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की प्रभावी पहल पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नशा संभावित क्षेत्रों, उच्च शिक्षण संस्थानों, निजी एवं शासकीय विद्यालयों के आसपास वृहद स्तर पर ड्रग्स चेकिंग अभियान जारी है। बुधवार को एसडीएम हरिगिर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की ड्रग्स टेस्टिंग टीम ने डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून में बड़े पैमाने पर छात्र-छात्राओं की टेस्टिंग की। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य एवं करियर संबंधी दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया।

उच्च शिक्षण संस्थानों में नशीले पदार्थों की रोकथाम और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाए जा रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कराया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को नशे की प्रवृत्ति से बचाया जा सके। छात्रों एवं अभिभावकों को इससे घबराने की आवश्यकता नही है। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी है कि यदि किसी स्कूल कालेज में ड्रग टेस्टिंग में कोई विद्यार्थी पॉजिटिव पाए जाते हैं तो सम्बन्धित डीन, कालेज स्वामी एवं जिम्मेदार के विरुद्ध अपराधिक कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी के निर्देशन पर विद्यालयों के आसपास एवं नशा संभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी, निजी एवं शासकीय सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग्स कमेटी को सक्रिय किया गया है। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना देने हेतु शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर/पोस्टर चस्पा कर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, एनसीवी मानस पोर्टल और डिस्ट्रिक्ट डी-एडिक्शन सेंटर हेल्पलाइन नंबर 9625777399 चस्पा किए गए है। शिकायत पर मिलने पर उसका तत्काल समाधान किया जा रहा है।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More