सदर थाना के एक चालक को मोहल्ले वासियों ने प्रेमिका के साथ पकड़ा, वीडियो वायरल

85b84277 5709 4e4a be88 def37b4b2e29

नया लुक ब्यूरो

रांची/चतरा। चतरा सदर थाना में चालक के पद पर पदस्थापित एक सिपाही मो तालीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में कुछ लोग मो तालीम को लप्पड़ थप्पड़ करते दिखाई पड़ रहें हैं। बताया जाता है कि चालक मो तालीम शहर के दर्जी बिगहा मोहल्ला में आधी रात को एक युवती से मिलने पहुंचा था। जहां मोहल्ले के लोगों से उसे युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। मारपीट के बाद लोगों ने मो तालीम को फिर दोबारा इधर न आने की हिदायत दे कर छोड़ दिया। वायरल वीडियो में मो तालीम युवती के कमरे में दिखाई पड़ रहा है।

लोग उसे पकड़े हुए हैं और मारपीट भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसका वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि मौके से 50 हजार रुपये नकद व सोने का एक झुमका बरामद हुआ है। वीडियो में कुछ लोग तालीम से पूछताछ करते भी दिखाई दे रहे है। वीडियो तीन चार दिन पहले का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि चालक काफी समय से युवती के यहां आता-जाता था।

आसपास के ग्रामीण इस पर नजर बनाए हुए थे। चालक आधी रात को जैसे ही युवती के घर में प्रवेश किया लोगों ने उसे पकड़ लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि मामला सामने आने के बाद आरोपी चालक मो तालीम छुट्टी पर चला गया है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अबतक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?

Today’s Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का […]

Read More
Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More