पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने नौतनवां थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 34

महराजगंज,  पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने नौतनवां थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण स्थानों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निम्न स्थानों का अवलोकन किया शस्त्रागार (हथियारों की सफाई, रखरखाव और रजिस्टर) थाना कार्यालय एवं
सभी महत्वपूर्ण अभिलेख मालखाना, (जब्तशुदा सामान की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड), हवालात (स्वच्छता, सुरक्षा और बंदियों की स्थिति), पुलिसकर्मियों की मेस और बैरक, महिला हेल्प डेस्क का संचालन, मिशन शक्ति केंद्र सीसीटीएनएस (CCTNS) सिस्टम की कार्यप्रणाली, थाने के सभी जरूरी रजिस्टर और फाइलें आदि का निरीक्षण किया गया।

read more : https://www.nayalook.com/2025/12/02/after-the-tariq-and-ritesh-murder-cases-the-rekha-murder-case-is-now-a-challenge-for-the-gomti-nagar-police/

निरीक्षण पूरा होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को एकत्रित किया और उन्हें सर्दी से बचाव के लिए अंगवस्त्र (शॉल) भेंट किए। इस दौरान चौकीदारों से उनकी समस्याएं और परेशानियां सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव तथा थाने के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को अपराध नियंत्रण, जनता की सेवा और थाना कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Brajesh Pathak on SIR
homeslider Politics Uttar Pradesh

1.27 करोड़ वोटरों के नाम पर ब्रजेश का बयान

Brajesh Pathak on SIR: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब होने के मुख्यमंत्री योगी के दावे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) चुनाव आयोग का काम है। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के […]

Read More