संसद में कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका चौधरी, सरकार पर कसा तंज

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 16

शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद भवन में उस समय हंगामा मच गया जब वरिष्ठ कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपनी सरकारी कार में एक छोटा सा पपी लेकर परिसर में दाखिल हो गईं। सुरक्षा कर्मियों ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो कुत्ता दिखाई दिया। मामला तूल पकड़ने पर रेणुका चौधरी ने मीडिया से बातचीत में पूरी घटना का ब्योरा दिया और सरकार पर करारा हमला बोला।

उन्होंने बताया, “मैं सुबह संसद आ रही थी। रास्ते में एक कार और स्कूटर की टक्कर हो गई थी। उस हादसे के बाद सड़क पर एक नन्हा पपी इधर-उधर भाग रहा था। मुझे डर लगा कि कहीं इसे कोई गाड़ी कुचल न दे। मैंने उसे गोद में उठाया, कार में बैठाया और संसद लाई। वापसी में वही कार चली गई और कुत्ता भी उसके साथ चला गया। मैंने ड्राइवर से कहा कि इसे घर पर रख लें। बस इतनी सी बात है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या संसद परिसर में कुत्ता लाना नियमों के खिलाफ है, तो रेणुका जी ने तल्ख लहजे में जवाब दिया, “क्या कोई ऐसा कानून है जो कहता हो कि बेजुबान जानवर को बचाना गुनाह है? असली काटने वाले तो पार्लियामेंट के अंदर बैठे हैं। वे रोज जनता को काटते हैं, नीतियों से काटते हैं, महंगाई से काटते हैं। हमने एक मासूम जानवर की जान बचाई, वो बड़ा अपराध हो गया? सरकार के पास जनता के असली मुद्दे सुलझाने के लिए वक्त नहीं है क्या?”

इस घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। कुछ यूजर्स ने रेणुका चौधरी की संवेदनशीलता की तारीफ की, तो कुछ ने इसे संसद की गरिमा का उल्लंघन बताया। वहीं विपक्ष इस मौके को सरकार पर हमलावर होने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। दूसरी तरफ, सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को संदेश दिया था कि “हार की भड़ास सदन में न निकालें” और रचनात्मक चर्चा करें। लेकिन पहले ही दिन अधीर रंजन चौधरी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम विपक्षी सांसद वायु प्रदूषण, मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और किसान मुद्दों पर हंगामा करते नजर आए। स्पीकर ने कई बार सदन स्थगित करना पड़ा।

Spread the love

Kathmandu
International National

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

शाश्वत तिवारी Kathmandu: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नेपाल के जमीनी स्तर के विकास में एक और बड़ा योगदान दिया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय तथा स्थानीय निकायों के बीच आठ ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी […]

Spread the love
Read More
Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More
Assam Flood Relief
National Weather

असम की मदद को आगे आए कई राज्य, 10 करोड़ देगा बंगाल

 बाढ़ की मार के बीच असम के साथ खड़े हुए कई राज्य Assam Flood Relief: असम इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण राज्य के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं और हजारों परिवार राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। […]

Spread the love
Read More