गोलघर में बेबी लैंड शोरूम में भयंकर आग

Untitled 20 copy
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर मौके पर मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर।  शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गोलघर स्थित बेबी लैंड शोरूम में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। SSP ने मीडिया को बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आग वाले हिस्से में विशेष एग्झास्टर लगाया गया है ताकि अंदर भरा धुआं तेजी से बाहर निकल सके और दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में आसानी हो।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। मौके पर सीओ कैंट योगेन्द्र सिंह भी मौजूद हैं, जो अपने दल के साथ राहत कार्यों की रणनीति तैयार कर निर्देश दे रहे हैं। बेबी लैंड के ठीक ऊपर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा स्थित है। आग उस दिशा में बढ़ती तो भारी वित्तीय नुकसान की आशंका थी, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को ऊपर बढ़ने से रोक लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि दमकलकर्मी पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ शेष स्मोल्डरिंग पॉइंट्स को बुझाने में लगे हुए हैं। वहीं, गोलघर क्षेत्र में भारी भीड़भाड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए एसपी ट्रैफिक राज‌ कुमार पांडेय स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने टीम के साथ मिलकर ट्रैफिक को डायवर्ट कर आवागमन को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीमें एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की जांच कर रही हैं।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More