देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्र में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। जबकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते दिन के समय ठंड से हल्की राहत मिल रही है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के चलते उधम सिंह नगर की रातें मुक्तेश्वर से भी ज्यादा सर्द हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम की मिजाज में परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में चटक धूप खिली रही है जिससे दिन के तापमान मै इजाफा हुए है।
ये भी पढ़े
भतीजे से अफेयर के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उतारा मौत के घाट
शाम के समय सर्द हवाएं परेशान कर रही है। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.3 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में भी परिवर्तन की कोई आसार नहीं है। उसके बाद पारे में गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रो में इस साल भी नवंबर महीने में बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते सूखी ठंड में परेशान किया हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के कारण इस साल पर बारिश नहीं हुई है। वर्ष 2024 से पहले 2021 और 2016 में नवंबर के महीने में बारिश नहीं हुई थी।
