श्रावस्ती: जमीन के लालच में आकर तीन बेटे बने मां-बाप के कातिल

उन्नाव
  • अधिवक्ता सहित चार खूनी रिश्ता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है। कोई अवैध संबंध में तो कोई दो गज जमीन के खातिर अपनों का खून बहाने में पीछे नहीं हैं। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में तीन कलयुगी बेटों ने जमीन की लालच में मां-बाप की बेरहमी से हत्या कर सनसनी फैला दी। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। मामले में आरोपी अधिवक्ता और तीनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई में की जा रही है।

ये भी पढ़े

प्रेमी से गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां

SP राहुल भाटी के मुताबिक, जनपद के इकौना थाना क्षेत्र खावा पोखर ग्राम में बीते शनिवार को घर के बाहर पूर्व प्रधान दंपत्ति का शव मिला था। मामले की जानकारी होते ही जिले के आलाधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दंपत्ति के मौत के कारण का पता चला। इसके बाद शक के आधार पर आरोपी बेटों से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़े

शादीशुदा आशिक के प्यार में पड़कर 22 साल की आयत ने गंवाई जान

एसपी ने बताया कि रोशन अली और पत्नी वसीला के सौतेले बेटे नसीब, हबीब व मुसीबत व अधिवक्ता प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू ने संपत्ति और दुकानों को हड़पने के लिए मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मौका मिलते ही बेटों ने मां-बाप की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीनों बेटों के साथ अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More