लखीमपुर-खीरी: पेड़ कटवाने के नाम पर घूस लेते एक रेंजर व वन दरोगा गिरफ्तार

  • शीशम के पेड़ काटने की अनुमति देने के एवज में मांगे थे चालीस हजार रुपए
  • एंटी-करप्शन टीम ने की कार्रवाई, पहुंचे सलाखों के पीछे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शीशम के पेड़ कटवाने के मामले में अनुमति देने के लिए चालीस हजार रुपए लेना लखीमपुर-खीरी जिले के लुधौरी रेंज के रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह व वन दरोगा को भारी पड़ गया। शुक्रवार को दोनों को उन्हीं के कार्यालय से एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथों धरदबोचा। दोनों आरोपियों खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर-खीरी जिले के लुधौरी रेंज में तैनात रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह और वन दरोगा राजेन्द्र वर्मा ने शीशम का पेड़ काटने के लिए एक व्यक्ति से अनुमति देने के लिए चालीस हजार रुपए की मांग की। व्यक्ति ने दोनों वन विभाग के अफसरों से कहा ठीक है साहब कल आऊंगा।

उसकी बात सुनकर दोनों मन ही मन में खूब मगन हुए, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि यह रिश्वत उनके लिए भारी पड़ सकती है। यही हुआ शुक्रवार को वह रूपए की गड्डी लेकर पहुंचा और रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह और वन दरोगा राजेन्द्र वर्मा के हाथों में रखा कि इसी दौरान दाएं-बाएं खड़ी एंटी-करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि लालच कभी और किसी समय खतरा बन सकती है, लिहाजा अच्छी-खासी तनख्वाह मिलती है फिर भी इतनी लालच आखिर क्यों?

Spread the love

Crime News

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

डॉ. मनोज कुमार बने IPS पश्चिमी जोन के आईजी ए अहमद सौदागर Lucknow : शासन ने तीन IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, PAC , पश्चिमी जोन, […]

Spread the love
Read More
Circumstances
Crime News

बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला

कांदा टिकैतगंज के चूड़ी वाली गली में हुई घटना का मामला करीबियों की भूमिका पर संदेह, सोते समय की गई हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बंथरा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाजारखाला […]

Spread the love
Read More
Crime News

पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद

पारा में हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; CCTV DVR और बसुली बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow, 28 सितंबर 2026 को हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की बसुली, CCTV DVR […]

Spread the love
Read More