भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई

  • साइकिल टायर से निकला एक करोड़ का सोना, तस्कर फरार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF)  ने सोना तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। BSF ने खुफिया जानकारी के आधार पर भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध साइकिल के टायर से सोने के 7 बिस्कुट बरामद किया। जब्त किए गए सोने की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक की बताई गई है। दरअसल, मालदा में एमएस पुर सीमा चौकी पर तैनात BSF की 119 वीं बटालियन के जवानों बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी सूचना मिली थी। जिसके बाद सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई और सभी गतिविधियों की जांच की गई।

ये भी पढ़े

प्रेमी के लिए उठाया इतना खौफनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

जांच के दौरान एक शख्स साइकिल से आ रहा था, जिसकी टायर असामान्य स्थिति में थी। इस दौरान जब साइकिल की तलाशी ली गई तो टायर से सोने के सात बिस्कुट निकले। वहीं तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। BSF के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया, “दोपहर करीब 2:56 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति साइकिल लेकर सीमा की ओर बढ़ता दिखाई दिया। उसे रोका गया और जवानों ने साइकिल की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान, साइकिल का अगला टायर असामान्य रूप से सूजा हुआ और सख्त दिखाई दिया। इससे जवानों को संदेह हुआ और उन्होंने साइकिल के टायर को खोला तो उसके अंदर सात सोने के बिस्कुट छिपाकर रखे हुए थे।

जब BSF जवान साइकिल की तलाशी में व्यस्त थे, तभी तस्कर इसका फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तस्कर घनी आबादी वाले हिस्से में भाग गया, जिसके चलते BSF की किसी भी कार्रवाई से भारी क्षति हो सकती थी। BSF द्वारा जब्त किए गए सोने को सीमा चौकी पर ले जाकर उसका वजन कराया गया। सोने के बिस्कुट का वजन 816.41 ग्राम था। जिसकी अनुमानित कीमत 1,02,40,230 रुपये आंकी गई।

ये भी पढ़े

एक अलग कांड हो गया, अब भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट…क्यों जानिए पूरी कहानी…

BSF दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने इस सफल ऑपरेशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि BSF  के सतर्क जवान सीमा पर तस्करी की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह से सक्षम व प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि तस्करी से जुड़ी विश्वसनीय सूचना देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने सीमावर्ती निवासियों से आग्रह किया कि सोने की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना BSF की सीमा साथी हेल्पलाइन नंबर 14419 पर या 9903472227 पर व्हाट्सएप मैसेज या वॉयस मैसेज के माध्यम से दें।

Crime News

यूपी: मुद्रा लोन घोटाले में यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर नितिन चौधरी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करोड़ों रुपये के मुद्रा लोन घोटाले में शामिल होने का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार, नितिन चौधरी पर फर्जी दस्तावेजों के […]

Read More
Analysis Delhi homeslider National

चुनाव के पहले सरकार के सामने बड़ी आफत, नोएडा से भड़की श्रमिक आंदोलन की चिंगारी

दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा के औद्योगिक इलाकों में पिछले एक सप्ताह से सुलग रहा मजदूरों का असंतोष सोमवार को उस समय उग्र हो गया, जब फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में हजारों मजदूरों ने एक साथ काम का बहिष्कार कर दिया और फैक्ट्रियों के बाहर धरना शुरू कर दिया। सुबह से ही गेटों पर भीड़ […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन-गाड़ियों में तोड़फोड़, कार में लगाई आग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के फेज-2 इलाके में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। नाराज कर्मचारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और एक कार में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मदरसन कंपनी के […]

Read More