सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ काम होगा चालू

Untitled 2 copy 34
  • 14 पाये बनने हैं, एक बार में तीन पाये बनेंगे,
  • पायों के बीच आने-जाने का पर्याप्त स्थान होगा,
  • अभी एक हफ्ता चलेगा काम, फिर होगी समीक्षा,
  • डिमना चौक से मानगो चौक तक पूर्ण नो इंट्री का भी प्रस्ताव,
  • ट्रैफिक व्यवस्था में होगा मामूली बदलाव
  • स्कूली विद्यार्थियों और व्यवसायियों को कम तकलीफ हो, इसका ध्यान रखना होगा,
  • बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा,

जमशेदपुर। मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर चल रहा गतिरोध आज जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। सरयू राय की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर अधिकारियों की सर्किट हाउस में मीटिंग हुई। मीटिंग में प्रभारी एसडीओ चरणजीत सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय और उनके सहयोगी, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, मानगो के ट्रैफिक इन्सपेक्टर हरियाउध करमाली और डीआरए कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज और जनता की तरफ से उपेंद्र सिंह मस्तान मौजूद रहे। मीटिंग में फ्लाइओवर के मुद्दे पर एक घंटे से ज्यादा वक्त तक चर्चा हुई। गौरतलब है कि मानगो फ्लाईओवर का मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाले रैंप के निर्माण को लेकर गतिरोध आ गया था। दो दिन पहले स्थानीय नागरिकों ने काम रुकवा दिया था। बैठक में यह निर्णय हुआ कि जो रैंप बनेगा, उसके लिए एक महीना के भीतर उसके सारे खंभे खड़े कर दिये जाएंगे। एक साथ सभी खंभों पर काम नहीं होगा। 14 खंभे बनने हैं। एक बार में तीन-तीन खंभों का ढांचा खड़ा किया जाएगा। दो खंभों के बीच में सड़क के इस पार से उस पार जाने के लिए पर्याप्त स्थान छोड़ा जाएगा ताकि दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित न हो। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी थोड़ा-बहुत फेरबदल किया गया है।

सरयू राय ने बताया कि सुबह 6 से 9 बजे तक बड़ा हनुमान मंदिर से लेकर मानगो पुल की ओर जाने के लिए ट्रैफिक पूरी तरह खुला रहेगा। उसके बाद मानगो पुल से लेकर बड़ा हनुमान मंदिर तक आने का ट्रैफिक दिन भर खुला रहेगा। पायल सिनेमा से मानगो चौक तक जो सड़क है, उसका एक हिस्सा हमेशा खुला रहेगा। इन पर छोटी गाड़ियां ही जा सकेंगी जैसे टेंपो, छोटी कार, दोपहिया वाहन आदि। सरयू राय ने बताया कि बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। कुछ छोटी गाड़ियों को दाईगुट्टू होकर ले जाया जाएगा। इनमें दोपहिया, टेंपू और छोटी कारें जाएंगी। बड़ी कारें (एक्सयूवी, सफारी, फारचूनर) आदि 15 नंबर से नेशनल हाईवे की तरफ या चेपा पुल से ओल्ड पुरुलिया रोड की तरफ से जाएंगी।

विदेशी फंडिंग से अब नहीं हो पायेगी देश-संस्कृति के खिलाफ साजिश

उन्होंने बताया कि ये सारे काम हफ्ते भर के ट्रायल के तौर पर किये जाएंगे। एक हफ्ते के बाद एक बार फिर मीटिंग होगी और उसमें समीक्षा की जाएगी। गतिरोध इसी शर्त के साथ टूटा। आज रात या कल सुबह से फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चालू हो जाएगा। पायल सिनेमा से लेकर मानगो चौक की तरफ जो दुकानें हैं, उनको कोई परेशानी न हो, उनका बिजनेस कम से कम प्रभावित हो। जो स्कूली विद्यार्थी हैं, उनका हित प्रभावित न हो। राय ने बताया कि बैठक में एक और सुझाव आया कि डिमना चौक से मानगो चौक तक के इलाके में पूरे दिन नो इंट्री रहे। दो बार इंट्री खुलने से बड़े पैमाने पर जाम लगता है। इसलिए डिमना चौक से मानगो चौक तक दिन भर नो इंट्री रहे। इस संबंध में  राय उपायुक्त से बात करेंगे। मीटिंग स्थल पर आशुतोष राय, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, पप्पू सूर्यवंशी, संतोष भगत, टुनटुन सिंह आदि मौजूद रहे।

एक फोन पर 65 करोड़ रुपये स्वीकृत

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने इस बात पर खासी नाराजगी व्यक्त की कि लोग स्कीम पास कराकर भूल जाते हैं। 14 महीने से एक छोटी सी बात के लिए काम में रुकावट आ रही थी। बात यह थी कि टाटास्टील की बिजली की तार ऊपर से आ रही थी और नीचे से पानी का पाइपलाइल जा रहा था। इसे हटाना था। जुस्को ने 65 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दिया था। यह काम पथ निर्माण विभाग के ठेकेदार को करना था। प्रस्ताव भेजा गया था। इस फाइल पर सैंक्शन करने वाले लोग 14 महीने से बैठे हुए थे। 26 नवंबर को, यानी कल उन्हें बताया गया कि अगर यह काम जल्द से जल्द नहीं हुआ तो फ्लाईओवर निर्माण के कार्य में साल भर की देरी हो जाएगी। 26 नवंबर को हीराय ने अधीक्षण अभियंता, चाईबासा को फोन किया और कड़ाई से कहा कि इस अति आवश्यक योजना को स्वीकृति प्रदान करें और अधीक्षण अभियंता ने स्वीकृति दे दी। अब फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेज़ी आएगी।

Spread the love

Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

BDO करने गये थे SIR की समीक्षा नया लुक ब्यूरो Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड […]

Spread the love
Read More