अब थाने और चौकियों में नहीं रखे जाएंगे सीज किए गए वाहन

Untitled 12 copy 17

देहरादून। परिवहन व पुलिस कर्मियों को अब सीज किए गए वाहनों को रखने के लिए अब थानों व चौकियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए अब परिवहन विभाग हर संभागीय परिवहन कार्यालय व सहायक संभागीय परिवहन कार्यालयों के निकट भूमि की तलाश कर रहा है। उद्देश्य यह कि यहां वाहन खड़े किए जा सकें। इस कड़ी में विभाग ने हरिद्वार, ऋषिकेश व पौड़ी में जगह भी चिह्नित कर ली है।

प्रदेश में पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा प्रतिदिन चार से पांच हजार वाहनों का चालान किया जाता है। इसमें कागजात पूरे न होने वाले अथवा दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों को सीज किया जाता है। ऐसे वाहनों को अमूमन पुलिस थाने व चौकियों में रखा जाता है। कई बार तो वाहन स्वामी इन्हें छुड़ाने नहीं आते तो कई बार अदालती मामलों के कारण ये थानों व चौकियों में ही जंग खाते रहते हैं।

एक नियत समय बाद इन्हें नीलाम कर दिया जाता है। अभी स्थिति यह है कि कई थाने व चौकियों में पुराने वाहनों की भीड़ के कारण नए सीज किए गए वाहनों को रखने की जगह नहीं मिलती। थाने व चौकी वाले भी ऐसी स्थिति में वाहनों को रखने से मना कर देते हैं। ऐसी स्थिति भी आई है कि कई बार पुलिस व परिवहन कर्मियों को वाहन सीज करने के स्थान पर जुर्माना लेकर वाहन को छोड़ना पड़ा है।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More