संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल MLA अनिल कुमार त्रिपाठी का जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष पद पर‌ सर्वसम्मति से चयन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ/संतकबीर नगर। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष के चयन हेतु जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक 18 नवंबर 2025 को विकास भवन सभाकक्ष में आयोजित की गई। शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ जनप्रतिनिधि को समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के क्रम में यह बैठक जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधान परिषद सदस्य (माध्यमिक शिक्षा) ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अम्बरीश राय, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह के प्रतिनिधि सुधाकर सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी व समिति के संयोजक द्वारा विकास कार्य अनुश्रवण समिति से संबंधित शासनादेशों का वाचन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सदस्य विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने सर्वसम्मति से विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी (मेंहदावल) को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर सहमति प्रदान की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यह निर्णय जिले में विकास कार्यों की निगरानी एवं गति को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More
Purvanchal

एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों […]

Read More
Politics Purvanchal

शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

  पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर […]

Read More