शक की बीमारी हुई लाइलाज: एक सनकी शख्स ने युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर किया कत्ल

Arrested
  • जघन्य- पत्नी से बात करने पर दिया घटना को अंजाम, कातिल गिरफ्तार
  • उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच चली आ रही दुश्मनी ने मंगलवार को खूनी रूप अख्तियार कर लिया। एक पक्ष के व्यक्ति ने विरोधी पक्ष के 45 वर्षीय अरविंद रैदास के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लखीमपुर-खीरी: शादी समारोह से लौट रही सवारियों से भरी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी

जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र स्थित रसूलाबाद गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद रैदास और रामनिवास के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर काफी दिनों से तनातनी चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मृतक अरविंद रामनिवास की पत्नी से बात कर रहा था कि यह देख रामनिवास आगबबूला हो गया और अरविंद रैदास के पास पहुंच कर भला-बुरा कहने लगा। विरोध करने पर बेखौफ रामनिवास अरविंद के ऊपर कहर बनकर टूट पड़ा और किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वारकर कर जख्मी कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद रैदास को मृत घोषित कर दिया। सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है और गांव में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More
Crime News

असम में ‘निर्भया’ जैसा निर्मम कांड !

15 साल की बच्ची से रेप, हत्या, चेहरा कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड Assam Crime News : असम के हैलाकांडी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दिल्ली के निर्भया कांड को दोहराया गया। घर में अकेली 15 साल की किशोरी के साथ हैवानियत के बाद उसकी बेरहमी से हत्या […]

Spread the love
Read More