लखीमपुर-खीरी: शादी समारोह से लौट रही सवारियों से भरी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी

Untitled 1 copy 34
  • इस हादसे में पांच लोगों की मौत, चारों ओर मचा हाहाकार
  • एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही CM योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
  • संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन को भरपूर मदद करने के लिए दिए निर्देश
  • पुलिस और एसडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी
  • सुतिया गांव के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मंगलवार को ही राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर स्थित अनुप खेड़ा गांव के पास बरातियों से भरी बस और डीसीएम की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब लखीमपुर-खीरी जिले में शादी समारोह से लौट रही तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए शारदा नहर में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले पांच लोगों की सांसें थम चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ व ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। जेसीबी और क्रेन को भी मंगाया गया तब जाकर कार को नहर से निकाला जा सका। इस मामले की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन को मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने तथा घायलों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देश दिए।

लखीमपुर-खीरी जिले के पढ़ुआ इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय के मुताबिक मंगलवार देर रात शादी समारोह से लौट रही कार यूपी 32 बी ए 2399 अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए शारदा नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह घटना सुतिया साईफन मजरा पूरब के पास हुई। बताया जा रहा है कि अंधेरी रात में अचानक चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण चौंक पड़े और भागकर नहर के पास पहुंचे। वहां का मंजर देख दंग रह और बचाव कार्य में जुट गए। इसी दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी मशीन, क्रेन और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर काफी मशक्कत के बाद नहर में गिरी कार को बाहर निकलवाया। लेकिन इससे पहले कार में फंसे पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां बहराइच जिले के घाघरा बैराज निवासी जितेन्द्र पुत्र विपिन बिहारी, लालाजी, अज़ीमुल्ला, सुरेन्द्र व रामवृक्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार चालक बबलू की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है सभी मृतक और घायल बहराइच जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे।

हंसी-खुशी चंद मिनटों में मातम में बदली, खिलखिलाहट बनी चीख-पुकार

कार में सवार होकर बहराइच जिले से जनपद लखीमपुर-खीरी में सभी लोग किसी जानने वाले के यहां शादी में शिरकत करने गए थे। सभी ने हंसी-खुशी के साथ दावत खाने के बाद मंगलवार देर रात घर की दहलीज पर आने के लिए कार में सवार होकर चल दिए, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि अब यह सफर उनका आखिरी सफर होगा। जैसे ही कार सुतिया गांव के पास पहुंची कि अचानक से खिलखिलाहट मातम में बदल गई। इसकी भनक जैसे ही गांव में लगी तो मानो उनके ऊपर पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

Spread the love

Crime News

चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप

घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More