दिवाकर भट्ट का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Untitled 17 copy 21

नया लुक ब्यूरो

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर राज्य सरकार द्वारा आज हरिद्वार जनपद के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए।उनका अंतिम संस्कार खड़खड़ी श्मशान घाट में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र जिलााधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा अर्पित किया गया, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री ने दिवंगत महान आंदोलनकारी के प्रति गहरी श्रद्धांजलि व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने संदेश जारी कर कहा कि दिवाकर भट्ट का जीवन उत्तराखंड की अस्मिता, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक था। राज्य निर्माण में उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।

उनका अंतिम संस्कार खड़खड़ी श्मशान घाट में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, दायित्वधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह एरी, यूकेडी के वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, तथा नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विशाल जनसैलाब उपस्थित रहा। राज्य आंदोलन में उनकी निर्णायक भूमिका और 2007–2012 के कार्यकाल में राजस्व एवं खाद्य मंत्री के रूप में दिए गए योगदान को याद करते हुए सरकार ने आज का दिन राजकीय शोक के रूप में मनाया।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More