अल्मोड़ा में दो कारों की भीषण टक्कर, पति-पत्नी घायल

अल्मोड़ा। जिले में चितई मंदिर से लगभग दो किलोमीटर आगे बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार में दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना उस समय हुई, जब मारुति स्विफ्ट (UK04 AE 0754) और मारुति के-10 (UP 32 DK 6325) कालीधार बैंड के पास आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति के-10 वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने सुरक्षा उपकरणों के साथ घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया।

हादसे में मोहान सिंह नेगी (58) और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52) गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के अनुसार, “सड़क हादसे में घायल दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। सर्दियों के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में सोलर सिस्टम लगाने वालों को बड़ा झटका, अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ दो रुपये प्रति यूनिट

देहरादून। उत्तराखंड में छत पर सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले ₹2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का बिजली बिल बकाया

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और कुछ निजी औद्योगिक इकाइयों पर कुल 104.57 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल सार्वजनिक कर दिए हैं। यह आंकड़ा 2 मार्च 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। यूपीसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बकाएदारों की विस्तृत सूची अपलोड कर दी है, […]

Read More