खुशियां एक पल में मातम में बदल गई, जब हुई ऐसी घटना

Untitled 3 copy 33
  • बिजनौर: बारातियों से भरी बस व डीसीएम भिड़ी, 11 घायल एक बुजुर्ग की मौत
  • बस में थे बराती और सुल्तानपुर से इटावा जा रही थी
  • पुलिस दमकल कर्मियों के साथ बचाव कार्य में जुटी, घायलों को भेजा अस्पताल
  • किसान पथ पर स्थित अनुप खेड़ा गांव के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के किसान पथ पर स्थित अनुप खेड़ा गांव के पास मंगलवार शाम बारातियों से भरी बस और उल्टी दिशा से आ रही डीसीएम की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 11 बाराती घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक बस में तीस पैंतीस के करीब बराती सवार थे। पुलिस दमकल कर्मियों के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही घराती-बाराती के घरवालों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े

जेलमंत्री को नहीं दिख रही बुलंदशहर जेल की अवैध वसूली!

घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार शाम सात बजे बिजनौर थाना क्षेत्र के किसान पथ पर स्थित अनुप खेड़ा गांव के पास सुल्तानपुर जिले के ग्राम लखौटा से बरात लेकर इटावा जा रही बस यूपी 44 एटी 6853 की उल्टी दिशा से आ रही डीसीएम यूपी 76 टी टी 7232 की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बस में करीब तीस से पैंतीस लोग सवार थे। हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग राम मझोर की मौत हो गई, जबकि 11 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में साधुराम, अमरनाथ, लक्ष्मण यादव, वासुदेव, राजेश कुमार यादव, प्रदीप यादव, शकील, संतोष व संदीप। पुलिस सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More