टीचर ने डांटा तो स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर दी जान…जानें पूरा मामला

मुंबई। महाराष्ट्र के जालना शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, एक 13 साल की स्कूल स्टूडेंट ने अपने ही स्कूल की बिल्डिंग की छत से कूदकर जान दे दी।  घटना सुबह 7.30 से आठ बजें के बीच हुई घटना। बताया गया है कि स्टूडेंट्स, स्टाफ और आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मृतक छात्रा का नाम आरोही दीपक बिडलान है। वह 7वीं क्लास में पढ़ती थी। आरोही रोज की तरह सुबह स्कूल पहुंची थी, लेकिन कुछ ही देर में स्कूल की तरफ से उसके पिता दीपक बिडलान को फोन पहुंचा कि उनकी बेटी ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और घायल अवस्था में आरोही को पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में सरकारी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़े

फांसी पर झूल रहा था प्रेमी और प्रेमिका कर रही थी कॉल, अचानक प्रेमिका ने मोड़ा मुंह तो…

आरोही के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी टीचर्स की तरफ से किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न से परेशान थी। वह ऐसा कदम उठा लेगी ऐसा कभी नहीं सोचा था।इस घटना से ठीक पहले दिल्ली में 16 साल के लड़का मेट्रो स्टेशन से कूद गया। जबकि मध्य प्रदेश के रीवा में 11वीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने स्कूल अधिकारियों, क्लासमेट्स और परिवार वालों से बात करना शुरू कर दिया है ताकि यह समझा जा सके कि घटना किन हालातों में हुई होगी। स्कूल कैंपस से CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि घटनाओं का क्रम पता चल सके। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बच्चों के सुसाइड की तीन घटनाएं…

रीवा में निजी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। ASP आरती सिंह ने बताया कि घटना 16 नवंबर की है। पुलिस को गुरुवार को उसकी कॉपी में एक नोट मिला। इसमें लिखा है कि शिक्षक मारते वक्त हाथ पकड़ लेता था। मुट्ठी बंद कर उसे खोलने को कहता था। कभी सजा के बहाने अंगुलियों में पेन डालकर दबाता। परिवार का आरोप है कि छात्रा घर पर सामान्य थी, उसे स्कूल में प्रताड़ित किया गया।

Foods homeslider Lifestyle

खिला-खिला पोहा: 10 मिनट में तैयार हेल्दी नाश्ता

सुबह का नाश्ता अगर हल्का, स्वादिष्ट और पोषक हो तो दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में पोहा एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर अगर पोहा खिला-खिला बने, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री 2 कप मोटा पोहा, 2 बारीक […]

Read More
Crime News homeslider

होली पर खून: नोएडा सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली से सटे Noida के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। रंगों के त्योहार के बीच गोलियों की आवाज से पूरी सोसाइटी दहल उठी। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में हुई इस वारदात में 39 वर्षीय साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस […]

Read More
homeslider National Politics

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने साधे सामाजिक समीकरण

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए Indian National Congress ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाते हुए आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समुदायों से प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। खास बात यह है कि घोषित छह नामों में […]

Read More