सुम्बुल तौकीर खान, श्रेनु पारिख और करुणा पांडे ने सोनी सब पर ‘एकेन बाबू’ के हिंदी लॉन्च से पहले फैन्स को दिखाई उसकी झलक

Untitled 5 copy 28

मुंबई। सोनी सब पर आज से शुरू होने वाले एकेन बाबू के हिंदी डब्ड वर्ज़न से पहले, लोकप्रिय टेलीविज़न कलाकार- सुम्बुल तौकीर खान, करुणा पांडे, श्रेनु पारिख समेत कई अन्य कलाकारों ने फैन्स को एकेन बाबू की हटके जासूसी वाली दुनिया की खास सैर कराई।इस चर्चित बंगाली सीरीज के हिंदी टेलीविजन पर लॉन्च के अवसर पर, इन कलाकारों ने एक स्पेशल एकेन बाबू टूलकिट लॉन्च किया और दर्शकों को शो की क्वर्की डिटेक्टिव यूनिवर्स की मजेदार झलक दिखाई। अपने अनफिल्टर्ड, पर्सनल रिएक्शंस शेयर करते हुए, सुम्बुल, श्रेनु और करुणा ने दर्शकों को उस दुनिया में कदम रखने के लिए आमंत्रित किया, जहाँ एकेन कोई टिपिकल जीनियस नहीं, बल्कि प्यारा, अनोखा आम आदमी है-ऐसा इंसान, जिसे आप चाय और झालमुड़ी के साथ केस सुलझाते या अपनी डायरी में कुछ लिखते हुए आसानी से देख सकते हैं।

ये भी पढ़े

हर-हर महादेव…अंग्रेजी बीट पे…छा गए…राजेश्वर

जैसे ही एकेन बाबू सोनी सब पर लॉन्च हो रहा है, फैन्स पहले से ही शो की वही गर्मजोशी, जिज्ञासा और दिलचस्प हटके अंदाज महसूस कर रहे हैं, जो इस सीरीज की पहचान है। गणेश कार्तिकेय में देवी पार्वती का किरदार निभाने और बेहतरीन अदाकारी के लिए अपनी खास पहचान रखने वाली श्रेनु पारिख ने एकेन बाबू के दिल में बसी सादगी और उतनी ही कुशाग्र बुद्धिमत्ता पर अपनी राय व्यक्त की। https: www.instagram.com/p/DRRnr7NDGnR/?hl=en इत्ती सी खुशी में अपनी इमोशनल रेंज और सच्चाई भरे अभिनय के लिए सराही जाने वाली सुम्बुल तौकीर खान भी इस उत्सुकता में शामिल हो गईं। उन्होंने बताया कि कैसे एकेन बाबू एक टिपिकल जासूस की छवि को चुनौती देता है। जहाँ कई क्राइम ड्रामा गंभीरता से भरे होते हैं, वहीं वह एकेन की क्विर्की शख्सियत और उसके खाने के प्यार को खास तौर पर उजागर करती हैं।

पुष्पा इम्पॉसिबल में अपनी पहचान बना चुकी करुणा पांडे ने अपनी सिग्नेचर गर्मजोशी और रिलेटेबल अंदाज़ के साथ एकेन बाबू के आकर्षण पर रोशनी डाला…https://www.instagram.com/p/DRRwZHqjbz8/?hl=en 24 नवंबर से शुरू हो रहे एकेन बाबू को देखना न भूलें, हर सोमवार से शनिवार, रात 10 बजे, सिर्फ सोनी सब पर!

Spread the love

Entertainment

11 मौतों का रहस्य, OTT की इस सीरीज में खुलेंगे चौंकाने वाले राज

Web Series: OTT की दुनिया में क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर कई ऐसी सीरीज मौजूद हैं, जिनकी कहानियां लंबे समय तक दर्शकों के दिमाग में घूमती रहती हैं। अगर आपको सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां, रहस्य और चौंकाने वाले ट्विस्ट पसंद हैं, तो तमन्ना भाटिया की सीरीज ‘आखिरी सच’ आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘हमारी राधा’ में भावुक मोड़: गिरधर के कहने पर राधा को छोड़ना होगा अपना घर

Our Radha Serial: अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में दर्शकों को जल्द ही एक ऐसा भावुक मोड़ देखने को मिलेगा, जो राधा और गिरधर के रिश्ते को पूरी तरह बदलकर रख देगा। राधा (सिमरन कौर) और गिरधर (अक्षय म्हात्रे) की शादीशुदा जिंदगी में बढ़ती दूरियां अब इस कदर बढ़ गई हैं कि […]

Spread the love
Read More
Entertainment

दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग

New Delhi:  श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट अपनी आने वाली ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की शूटिंग दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-NCR में कर रहे हैं। अंग्रेजी भाषा में बन रही इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली-NCR के कई शानदार स्थानों पर की जा रही है। इनमें पांच सितारा होटल, आधुनिक इमारतें और शहर […]

Spread the love
Read More