हर-हर महादेव…अंग्रेजी बीट पे…छा गए…राजेश्वर

Untitled 10 copy 21
  • विधायक डाॅ . राजेश्वर सिंह के नए अंदाज से पगला गई भीड़

अनिल उपाध्याय

लखनऊ। पत्रकारिता के लंबे कैरियर मैं इतना तो जान ही गया हूं कि एक  IPS  उस पर ED में तैनात अफसर को ‘ नाचना’  और ‘ नचाना’ दोनों ही आता है…Honey Singh  जैसा बिगड़ैल माना जाना वाला गायक जब हजारों की भीड़ की आगे ये कहे कि अगर नशा करना तो ईश्वर का करो…भगवान का करो.. अपने मां-बाप के प्यार का करो…मुझ जैसे कई लोगों को Honey Singh के मुंह से ऐसी बातें हजम नहीं हुयी पर….और हजारों की भीड़ उस समय पगला सी गयी जब Honey Singh के मुहं से निकले ये जादुई लफ्ज…हर-हर महादेव …वो भी अंग्रेजी बीट पे…! इससे पहले क्षेत्र के विधायक और आयोजन डाॅ राजेश्वर सिंह आए और उनकी ठुमकती इंट्री के नए अंदाज ने बता दिया कि “ तुसी ग्रेट हो… विधायक जी…गजब हो.. ऐसा व्यक्तित्व पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं मिलेगा… ये शब्द सम्मान के हैं.. इस व्यक्ति के लिए जो जनता के लिए सब कुछ करने को तैयार है.. वैसे आप तो जीवन भर सैल्यूट आदी रहे सिपाहियों और अपने मातहतों का सैल्यूट लेते आएं हैं पर एक पत्रकार का सैल्यूट आपके शानदार जज्बे और शानदार आयोजन के लिए….इसके अलावा और कुछ नहीं…

अब अगर इसी बात को नवजोत सिंह सिद्धू के अंदाज में कहा जाए तो यही निकलेगा.. “ छा गया गुरू..”। वास्तव में आज सरोजनी नगर के विधायक आज छा गए.. मैंने उनको एक नए अंदाज में देखा…Smart सा विधायक और उसका Romantic अंदाज…पब्लिक तो पगला गयी…भीड़ चिल्ला रही थी…राजेश्वर भैया जिन्दाबाद… उस वक्त विधायक अल्लहड़ रुप में आ गए थे और गजब तो तब हो गया जब शराब और शबाब की बात करने वाले Honey Singh भी संस्कारी हो गए..संगत ने बदल दिया। वे बोले…, ‘जिंदगी में कभी शराब या सूखे नशे का सहारा मत लेना….जो लोग कहते हैं कि यह भोलेनाथ का प्रसाद है…वे झूठ बोल रहे हैं…नशा सेहत और समाज के लिए यह हानिकारक है….। गजब Honey Singh…  जिस विधायक ने पूरे सरोजनी नगर को बदल दिया उसके लिए Honey Singh के मुंह से हर-हर महादेव कहलाना कौन सी बड़ी बात है… तेज आवाज में बजने लगा हर-हर महादेव.. वो भी अंग्रेजी बीट पे।

ये भी पढ़े

दो टूक : अब गठबंधन के हर दल को कांग्रेस लगने लगी बोझ…

गजब था वो नजारा,, मेरे पत्रकार मित्र और छोटे भाई अखिलेश वैसे ही जरुरत से ज्यादा व्यस्त रहते हैं और आज के दिन उनकी व्यस्तता लाजिमी थी…Honey Singh ने कोट उतारा और गाने लग गए दिल चोरी सड्डा हो गया। गाना Honey Singh गा रहे थे पर हजारों की भीड़ इसलिए ठुमक रही थी कि दिल तो असल में डाॅ राजेश्वर सिंह चुरा ले गए…अद्भूत आयोजन वो भी गरिमामय तरीके से…गजब नजारा था… मंच से Honey Singh ने सरोजनी नगर के विधायक डा राजेश्वर सिंह के साथ अपने पारिवारिक रिश्तों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनसे मिलने का सबसे सही वक्त Morning Walk होता था.. इस बात में सच्चाई भी है क्योंकि क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से वे सवेर-सवेरे टहलते ही मिल लेते हैं और उनकी समस्याओं को जान लेते हैं.. दस बजे तक डाॅ .राजेश्वर सिंह की टीम जनता की उन शिकायतों को दूर करने में जुट जाती थी जिसे वो सवेरे-सवेरी ही सुनकर आए थे…Tomorrow Newer Come.. सरोजनी नगर के विधायक डाॅ राजेश्वर सिंह की इस सोच को पत्रकार और मेरे मित्र डाॅ . अखिलेश से बेहतर कौन जा सकता है। खैर युवा उत्सव में Honey Singh को सुनने के लिए युवा बैचेन थे और भीड़ के आगे सारी व्यवस्थाएं और बैरिकेंटिंग टूट गयीं…बाउंसरों के साथ पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में पसीने छूट गए पर डाॅ . राजेश्वर सिंह की हिदायत ने किसी तरह की बदसलूकी और बदइंतजामी नहीं होने दी..शानदार आयोजन के लिए बधाई डाॅ राजेश्वर सिंह।

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

पितृदोष और ग्रह बाधा निवारण के लिए जपिए यह मंत्र

New Delhi: सनातन धार्मिक मान्यताओं में भगवान हनुमान को संकटमोचन और भक्तों के कष्ट हरने वाला माना गया है। धार्मिक आस्था के अनुसार, हनुमान जी की नियमित उपासना से जीवन में आने वाली बाधाओं और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। पितृदोष और ग्रह दोष से परेशान लोगों के लिए भी हनुमान जी की […]

Spread the love
Read More
homeslider Sports

विराट के आउट होने पर खाना छोड़ देते थे नाना पाटेकर, दी भावुक श्रद्धांजलि

Nana Patekar:  दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत से लेकर खेल की दुनिया तक शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में अभिनेता ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर क्रिकेट के भी बड़े प्रशंसक थे और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल थे। कभी विराट के […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी

Mumbai: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। 75 वर्षीय नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें […]

Spread the love
Read More