गुवाहाटी टेस्ट: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से 480 रन पीछे

गुवाहाटी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरा दिन पूरी तरह मेहमान टीम के नाम रहा, जहां टीम के आलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने शानदार 109 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि मार्को यानसेन ने 93 रन बनाए। इसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। इसके जवाब में दिन के खेल की समाप्ति तक भारतीय टीम ने पहली पारी में बिना कोई विकेट गवाए नौ रन बना लिए हैं और वह दक्षिण अफ्रीका से 480 रन पीछे है। यशस्वी जायसवाल सात और केएल राहुल दो रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले रविवार को दूसरे दिन सुबह दक्षिण अफ्रीका ने कल (शनिवार) के स्कोर 247/6 से आगे खेलना शुरु किया था। सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरेन्ने ने शनदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन के पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम के स्कोर को 300 रन के पार ले गए। टी ब्रेक के बाद भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने काइल वेरेन्ने को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेरेन्ने 45 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर से मुथुसामी अपनी पारी को आगे बढ़ाते रहे और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया।

मुथुसामी ने मार्को यानसेन के साथ साझेदारी कर स्कोर 400 रन के पार पहुंचा दिया। मोहम्मद सिराज ने मुथुसामी को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। मुथुसामी 206 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साइमन हार्मर को बोल्ड कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। साइमन ने पांच रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव ने मार्को यानसेन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया। यानसेन ने 91 गेंदों पर छह चौके और सात छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। केशव महाराज 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहले दिन एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। मार्करम ने 38 रन और रिकेल्टन ने 35 रन बनाए थे। कप्तान टेम्बा बावुमा 92 गेंदों में पांच चौके की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने चार चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन, वियान मुल्डर 13 रन और टोनी डी जोर्जी ने 28 रन बनाए थे। भारत के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिला। दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को 30 रन से हराया था। (हिन्दुस्थान समाचार)

homeslider Sports

हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की बराबरी की, भारत के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand national cricket team को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के […]

Read More
Sports

टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम

भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों […]

Read More
homeslider Sports

T20 वर्ल्ड कप में चमके संजू सैमसन, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया, बल्कि टूर्नामेंट के सबसे बड़े व्यक्तिगत सम्मान ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पर भी कब्जा जमा लिया। उनकी आक्रामक और लगातार प्रभावी पारियों ने टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम […]

Read More