चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

  • इंस्पेक्टर चिनहट की टीम ने चोरी का किया राजफाश, नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव के पास बसी नई कॉलोनी माधव ग्रीन सिटी निवासी नितिन कुमार के घर धावा बोलकर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी करने वाले को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने सोमवार को फुसलौना गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच हजार पांच सौ पचास रुपए की नकदी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव के पास माधव ग्रीन सिटी कॉलोनी में रहने वाले नितिन कुमार ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर बीते 11 नवंबर 2025 को चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए हैं।

ये भी पढ़े

एक अलग कांड हो गया, अब भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट…क्यों जानिए पूरी कहानी…

 

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर चोरों की तलाश में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रितेश भदौरिया व हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को लगाया गया था। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक सोमवार को उनकी टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक फुसलौना गांव के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर उक्त युवक को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम चिनहट क्षेत्र स्थित लौलाई गांव निवासी राज गौतम बताया।
पूछताछ में आरोपी राज गौतम ने नितिन कुमार के घर चोरी करने की बात स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Crime News homeslider Jharkhand

इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More
Crime News

गुडंबा: करंट लगने से संविदाकर्मी की झुलस कर मौत

मुख्य मार्ग पर बिजली की मरम्मत करते समय हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली मरम्मत करते समय एक संविदाकर्मी की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित […]

Read More