- रखती है और वायरल भी करती है, इसे ही कहते हैं रस्सी का सांप और सांप की बनाना?
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। यूपी पुलिस कैसे निर्दोष लोगों को फंसाकर अपनी वाहवाही बटोरती है इसकी भनक तो वर्ष 2019 में राजधानी लखनऊ में देखने को मिली थी। बेटे की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे सआदतगंज के तेल व्यवसायी श्रवण साहू को फर्जी मामले में फंसाने में दागी पुलिसकर्मियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन तत्कालीन एसएसपी ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू की तो दागी पुलिसकर्मियों का चेहरा बेनकाब हुआ और दरोगा धीरेन्द्र शुक्ला, सिपाही अनिल सिंह व धीरेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया था।
ये भी पढ़े
अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी बुलंदशहर जिले के देहात क्षेत्र में एक युवक की जेब में अवैध पिस्टल और कारतूस रखते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों के कारनामे की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मानो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि इस मामले में अभी किसी तरह का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बुलन्दशहर जिले के कुसमा पुर गांव निवासी अजय सोलंकी से पुलिस वाले बोले कि अवैध असलहा लेकर चलना अपराध है क्यों असलहा लेकर चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई है वीडियो में अजय ने कहा साहब मैं असलहा लेकर नहीं चलता हूं, लेकिन आप कह रहे हैं तो ठीक है। फिर वहीं से गुड वर्क करने की चाहत में पुलिसकर्मियों ने अजय की जेब से अवैध पिस्टल और पांच कारतूस बरामद कर लिया।
ये भी पढ़े
फिर खूनी खेल: बौखलाए प्रेमी ने चाकू से गला रेत कर प्रेमिका को मार डाला
यही नहीं पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने अजय की पत्नी पूजा से भी उगलवा लिया। डरती नहीं तो करती की कहानियां आप लोगों ने बहुत सुनी होगी, लेकिन सहमी हुई पूजा अपने पति के खिलाफ बोल पड़ी कि उसके पति ने असलहा लेकर मारने का प्रयास किया है। यही है यूपी पुलिस का असली चेहरा, चंद पुलिसकर्मियों के करतूतों ने मानो पूरे पुलिस महकमे को बदनाम करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और चर्चा होने लगी कि गजब खाकी वर्दी गुड वर्क के लिए कुछ भी कर सकती है।
