बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

  • निकाह के बाद खुश था अनीस, हत्यारों को यही चुभ गया
  • धोखे से बुलाया और सुला दिया मौत की नींद

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। बस्ती जिले के परशुराम पुर क्षेत्र स्थित बेदीपुर गांव निवासी अनीस का निकाह रूखसाना नाम की लड़की से हुआ था। रूखसाना को पाकर वह बहुत खुश था, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि जिसे वह दुल्हन बनाकर घर की दहलीज पर लाया वह उसके लिए काल बन जाएगी। अनीस अनजान था कि उसकी नई नवेली दुल्हन पहले ही किसी और को अपना दिल दे चुकी थी। अनीस शादी के बाद से बहुत खुशी महसूस कर रहा था, लेकिन किसी और की दीवानी रूखसाना व उसके प्रेमी रिंकू चुभ गया।
जिस प्रेमी रिंकू के लिए रूखसाना पागल थी वह योजना के तहत अनीस के घर की दहलीज तक पहुंच आया और रास्ता पूछने के बहाने बेखौफ प्रेमी ने अनीस के ऊपर गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। अचानक गांव में हुई घटना से सनसनी फ़ैल गई।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

पुलिस भी सकते में आ गई कि आखिर अनीस का खूनी कौन हो सकता है। कहते हैं कि अपराधी अपराध करता है लेकिन मौक – ए – वारदात पर कोई न कोई सबूत जरूर छोड़ जाता है। पुलिस की निगाह घड़ियाली आंसू बहाने वाली नई नवेली दुल्हन रूखसाना की ओर गई और पुलिस समझ गई कि कहीं न कहीं दाल में काला जरूर है। हल्का सबूत मिलते ही मानो क्राइम पेट्रोल सीरियल की तरह पुलिस रूखसाना से सवालों की झड़ी लगा दी। पुलिस की पूछताछ के बाद रूखसाना टूट गई और अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि वह रिंकू नाम के लड़के से प्यार करती है और उसे पाने के लिए योजना के तहत रिंकू से ही पति अनीस की हत्या कराई थी। एसओ परशुराम पुर भानु सिंह की टीम ने दोनों कातिल रूखसाना व उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

ये भी पढ़े

हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार

homeslider Uttarakhand

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग  केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रात: 8 बजे दर्शनार्थ खुलेंगे।आज रविवार पूर्वाह्न शिवरात्रि के अवसर पर परंपरानुसार केदारनाथ रावल रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मंदिर समिति सदस्यों, […]

Read More
homeslider Sports

हिंदुस्तान का शर्मा भारत का ‘अभिषेक’

पंजाब के अमृतसर की गलियों से निकला यह लड़का आज भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा है। मेहनत, अनुशासन और पिता की सीख ने इसे बड़ा बनाया। युवराज सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज का अनुशासन मिला तो वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खूब चमका। अब वह टीम इंडिया में है और लम्बी पारी खेलने की क्षमता […]

Read More
homeslider Uttarakhand

हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर हज़ारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नया लुक ब्यूरो हरिद्वार। महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार में आस्था का महासैलाब उमड़ आया है।श्रद्धालु हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर निकल रहे हैं। देश के कोने-कोने से हजारों शिवभक्त यहां पहुंच रहे हैं और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान है। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी […]

Read More