लोनिवि के अधिशासी और सहायक अभियंता निलंबित

SuspendedNayaLook

अल्मोड़ा। सड़क मरम्मत कार्यों में गंभीर लापरवाही और गलत सूचना देने के आरोप में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के रानीखेत डिवीजन में तैनात प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता केके पांडेय को सरकार ने निलंबित कर दिया है।  शुक्रवार को लोनिवि सचिव डॉ. पंकज पांडे ने दोनों अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी किए। इन्हें अल्मोड़ा स्थित मुख्य अभियंता के क्षेत्रीय कार्यालय से अटैच किया गया है।

यह कार्रवाई प्रमुख अभियंता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें दोनों अभियंताओं को पैच रिपेयर प्लान को वास्तविक जरूरत के अनुसार अपडेट न करने, अधूरी और गलत सूचनाएं उपलब्ध कराने और कार्ययोजना के संशोधन में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अल्मोड़ा की कई सड़कों की मरम्मत योजना में इन अभियंताओं ने निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More