हैवानियत: शादी करने का झांसा देकर युवती की लूटी अस्मत!

Untitled 27 copy 8
  • चिनहट क्षेत्र में युवक ने जबरन इज्जत पर डाला डाका, वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
  • जान से मारने की धमकी देकर करता रहा यौन उत्पीडन, शादी करने से मना करने पर हुआ राजफाश
  • एसीपी विभूतिखंड की जांच में पाया गया सही, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में एक युवक ने एक लड़की को झांसे में लेकर भरोसे का कत्ल कर दिया। वह उससे शादी करने का झांसा देकर जाल में फंसाया और जबरन उसकी इज्जत पर डाका भी डाला। हर हदें पार कर दरिंदे ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जान से मारने की भी धमकी देता रहा। उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत चिनहट थाने में दी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शनिवार को आरोपी मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

चिनहट क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि संतकबीरनगर जिले के धनकटा थाना क्षेत्र स्थित उमरिया बाजार निवासी मोनू कुमार उससे शादी करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाकर उसकी इज्जत पर डाका डाल दिया।

आरोप है कि विरोध करने पर पीड़िता का मोबाइल फोन तोड़ने के अलावा मारपीट कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की गई तो घटना सही पाया गया। पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी मोनू कुमार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को उपनिरीक्षक रंजीत मिश्रा, उपनिरीक्षक खुर्शीद आलम व उपनिरीक्षक अंकुश बरवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

नगराम में गांजा तस्करी गिरोह का राजफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

12.750 किलो गांजा, तीन मोबाइल, सोने की चेन और कार बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशनदेशनुसार मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या

घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर […]

Spread the love
Read More