दून में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक महिला सहित गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस तथा LIU ने अवैध रूप से बार्डर क्रास कर भारत में आकर रह रहे एक बांग्लादेशी को नेहरु कोलोनी क्षेत्र में एक महिला के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दोनों संदिग्ध महिला व पुरूष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो हिरासत में लिये गये व्यक्ति ने अपना असली नाम ममून हसन पुत्र मौ. अली यासीन निवासी मूल पता आनंदोवास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश व महिला द्वारा अपना नाम रीना चौहान पुत्री विश्वजीत सिंह निवासी ट्यूटार पोस्ट बिरनाद तहसील त्यूणी जनपद देहरादून बताया।

सख्ती से पूछताछ करने पर रीना द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में ममून हसन के साथ अलकनंदा इन्क्लेव, नेहरू कालोनी में किराये पर रह रही है व उसके द्वारा ममून हसन के भारत के फर्जी प्रमाण पत्र अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर बनाये गये हैं तथा वर्तमान में वह ममून हसन (सचिन चौहान) के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दोनोें के खिलाफ धारा 420/467/468/471/120 बी भादवि व धारा 3 पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 व 14 विदेशी अधिनियम में केस दर्ज़ कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से फर्जी प्रमाण/पहचान पत्र व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये हैं। फर्जी पहचान पत्र बनवाने में दोनोें की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। जिनके विरूद्ध भी पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Crime News

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

आठ चोर पकड़े गए, चोरी की शराब, नकदी व घटना में इस्तेमाल महिन्द्रा आटो बरामद ए अहमद सौदागर लखनऊ। तीन दिन पहले कृष्णानगर क्षेत्र एक अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले एक गिरोह के आठ चोरों को कृष्णानगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से दो पेटी शराब, […]

Read More
Crime News

जहरीला कफ सीरप कांड: करोड़ों कमाने की चाहत में बर्खास्त सिपाही सहित कईयो बने अपराधी

खेल में खेल- कमजोर कानून बना तस्करों का हथियार बुलेट नहीं, तस्करी रास आ रहा जरायम की दुनिया  ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपहरण, हत्या और रंगदारी। अपराध की दुनिया का आतंक कभी इन शब्दों के आसपास था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बदलते ज़माने का दस्तूर कहें या फिर कम जोखिम में लाखों-करोड़ों कमाने की […]

Read More
Crime News

उन्नाव: गल दिशा से आ रहे तेज रफ्तार रॉग डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर

टक्कर लगते ही आटो के परखच्चे उड़े, तीन लोगों की मौत, चार घायल ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में सड़क पर दौड़ रहे बेलगाम वाहनों का आतंक थम नहीं रहा है। उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मकूर गांव के पास तेज रफ्तार डंफर ने आटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते […]

Read More