नेताजी के जन्मदिन पर स्कूल में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

Untitled 26 copy 11
  • धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की मनाई गई जयंती
  • सीडी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने श्रद्धांजलि अर्पित
  • छात्र-छात्राओं को स्कूल की निदेशक कुसुम यादव ने इनाम देकर हौसला अफजाई किया

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के सतरिख रोड पर देवराजी विहार स्थित सीडी पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह की जयंती के मौके पर स्कूल के प्रबंधक अशोक यादव देव ने मुलायम यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज ही के दिन उनका जन्मदिन भी है इस मौके पर सामूहिक रूप से केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया और स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उन्हें याद किया। स्कूल प्रबंधक अशोक यादव देव ने मुलायम के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर अशोक यादव देव ने कहा कि भारत की पहचान है गांधी लोहिया मुलायम से, गरीबों की पहचान है गांधी लोहिया मुलायम से यह पंक्तियां जैसे ही उन्होंने पेश किया तो मानो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने यादव के राजनीतिक जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर सिंह यादव ने प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। अशोक यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों की आवाज बने और समाजवादी आंदोलन को नई दिशा दी।

सीडी पब्लिक इंटर कॉलेज की निदेशक कुसुम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मुलायम सिंह यादव सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होंने प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कुसुम यादव ने यह भी कहा कि नेताजी की विचारधारा और कार्यशैली आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, और समाजवादी पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर जनता की सेवा करती रहेगी। इस मौके स्कूल में जयंती और और धरतीपुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह का जन्मदिन भी बड़े ही उत्साह के मनाया गया। स्कूल प्रबंधक अशोक यादव ने यादव के बारे में स्कूल के बच्चों एवं अभिभावकों को बताया कि मुलायम सिंह का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर 2022 को उनका निधन हो गया, इसलिए अब उनका जन्मदिन जयंती के रूप मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अशोक यादव देव, स्कूल की निदेशक कुसुम यादव के अलावा  छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Spread the love

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Central UP homeslider

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न […]

Spread the love
Read More