नारी विमर्श : स्वतंत्र भारत में पहली बार स्त्रियों की चिंता की मोदी 

किरन पाण्डेय
किरन पाण्डेय

भारत अंग्रेजी हुकूमत से भले 1947 में मुक्त हुआ लेकिन वास्तव में स्त्रियों की दशा सुधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही गंभीर चिंता की और उसके परिणाम अब दिखने लगे हैं। भारत के लगभग हर प्रांत के हर कोने की महिलाओं को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महिलाएं अब वास्तव में आत्मनिर्भर हो रही हैं। ऐसा प्रमाणित हो रहा है कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती है, वास्तव में जमीन पर उसे उतार कर स्त्रियों की दशा सुधार भी रही है। जमीन पर काम होता दिख रहा है। इसका सबसे ताजा उदाहरण बिहार में ही देखने को मिला है। बिहार में महिलाओं ने खुल कर भाजपा और एन डी ए का साथ दिया है।

ये भी पढ़े

हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की योजनाओं, महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की उनकी नीति और योजनाएं बहुत विश्वसनीय हैं। पहली बार सरकार बनाने के बाद ही मोदी  ने हर घर शौचालय की योजना लाकर वास्तव में महिलाओं को इज्जत प्रदान की। उज्ज्वला के माध्यम से महिलाओं की सबसे बड़ी ईंधन की समस्या को हल किया। सभी को आवास दिया। संसद और विधानसभाओं में भागीदारी के लिए नारीशक्ति वंदन कानून लेकर आए। महिला आरक्षण का यह मुद्दा दशकों से लंबित था। ऐसी सैकड़ों योजनाएं है जिनमें महिलाओं को केंद्रित कर नरेंद्र मोदी की सरकार ने कदम उठाए हैं जिनका परिणाम अब प्रभावी हो रहा है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

भारत की स्त्रियों के लिए एक प्रकार से यह स्वर्णिम काल है। प्रधानमंत्री संवेदनशील दृष्टि स्पष्ट है। अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। शिक्षा, कृषि, तकनीक, सुरक्षा, सेना, व्यवसाय, राजनीति और ऐसे लगभग सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रियता और भागीदारी बढ़ रही है। फाइटर जेट से लेकर राफेल तक महिलाएं उड़ा रही हैं। बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का प्रधानमंत्री जी का नारा अब केवल नारा भर नहीं है। यह हकीकत में जमीन पर उतरता दिख रहा है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को साधने में स्त्री शक्ति का रुझान स्पष्ट दिख रहा है। नए भारत के निर्माण में महिलाएं अभूतपूर्व कार्य कर रही हैं। यह केवल केंद्र तक सीमित नहीं है। लगभग सभी प्रदेशों में इसका प्रभाव दिख रहा है।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

बिहार में अभी अभी संपन्न हुए चुनाव में महिलाओं ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। NDA  की भारी सफलता में महिलाओं की यह भूमिका अब अन्य राज्यों में भी दिखेगी। बंगाल में अगले वर्ष के चुनाव में यह भूमिका दिखेगी, ऐसा भरोसा है। उत्तर प्रदेश में नारी सशक्तिकरण की योजनाओं के बारे में कुछ अलग से कहने की जरूरत ही नहीं। यहां योगी आदित्यनाथ  की सरकार की योजनाओं में इसकी महत्ता ठीक से दिख रही है। बदलते और निर्मित होते नए भारत में स्त्री शक्ति अब मुख्य विमर्श में है। यह अद्भुत भी है और सुखद भी।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बनाए 140 “SIR योद्धा”

सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह की सराहनीय पहल बूथ स्तर पर मतदाता सूची पर निगरानी रखेंगे योद्धा नया लुक संवाददाता लखनऊ। कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहने पाए और अवैध मतदाता सूची में रहने नहीं पाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस मंशा के अनुरूप सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह ने मतदाता […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का 10वां बजट पेश, नई योजनाओं के लिए ₹43,565 करोड़ का प्रावधान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना 10वां बजट पेश कर एक अहम राजनीतिक और प्रशासनिक पड़ाव हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट को राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। खास बात यह रही कि इस बार नई योजनाओं के […]

Read More