जंगली जानवर उत्तराखंड में न छोड़े उत्तर प्रदेश : विधायक लखपत बुटोला

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में आए दिन गुलदार, भालू, बाघ आदि जंगली जानवरों के हमले के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें कई लोग असमय ही जान गंवा चुके हैं जबकि, कई लोग घायल हो चुके हैं। इसी बीच बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार बंदर, सुअर, भालू आदि जानवर उत्तराखंड में न छोड़ें। इसके चलते यहां मानव और वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है। जिसमें यहां के लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

योगी सरकार के पूर्व मंत्री की शिकायत पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई!

दरअसल, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने सरकार से पर्वतीय अंचल में रहने वाले लोगों को जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार पर इस मामले को लेकर कुछ सवाल भी उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले कुछ सालों मे उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ा है, वो काफी चिंतनीय है। पहाड़ों में लगातार सुअर, बंदरों, भालूओं और गुलदारों की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का वातावरण व्याप्त है। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला का कहना है कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के जंगलों के ओवरलोड होने से जानवरों का इंसानी बस्तियों में आना और फसलों को नुकसान पहुंचाना जारी है। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व उत्तराखंड की धामी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बंदरों, सुअरों आदि जंगली जीवों को पकड़कर उत्तराखंड के पहाड़ों में छोड़ रही है जिसके परिणाम स्वरूप जंगली जानवर खुलेआम पहाड़ों की इंसानी बस्तियों में विचरण कर रहे हैं। ये जंगली जानवर आम इंसानों से भी खौफ नहीं खा रहे हैं. इनमें से ज्यादातर जंगली जानवर वही हैं, जो पहले मैदानी क्षेत्रों में रहा करते थे। आज स्थानीय नागरिक इतने भयभीत हैं कि वो अपने घरों से निकलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जंगली जानवरों के डर और फसलों के नुकसान के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है, जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है।

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

मैदानी क्षेत्रों से जानवरों को उत्तराखंड में न छोड़ें

विधायक बुटोला ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया है कि मैदानी क्षेत्रों से जीवों को उत्तराखंड में न छोड़ा जाए। ताकि, वे पर्वतीय जिलों की इंसानी बस्तियों में नहीं आ पाएं। इससे वन्य जीवों का संतुलन भी बना रहेगा। उनका कहना है कि पहले से ही पहाड़ों में स्वास्थ्य की स्थिति चरमराई हुई है, उसके बाद जंगली जानवरों का आतंक ऐसा हो गया है कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

Uttarakhand

तीन मार्च को आसमान होगा सुर्ख, उत्तराखंड में नौ घंटे पहले लगेगा सूतक

देहरादून। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर 3 मार्च को वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा लाल आभा लिए दिखाई दे सकता है। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। सूतक लगने के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और मांगलिक […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड से पलायन रोकने को ठोस रणनीति बने : गर्ब्याल

देहरादून। ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ग्राम विकास कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। एनआरएलएम, महात्मा […]

Read More
Uttarakhand

देहरादून में अवैध खनन की जांच कर रही वन विभाग की टीम पर हमला

देहरादून। एक तरफ बेहतर खनन राजस्व के लिए केंद्र सरकार धामी सरकार को भारी भरकम प्रोत्साहन राशि दे रही है। और खनन करने वाले वन विभाग के कर्मियों पर हमला कर रहे हैं। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बड़वाला-हरिपुर पुल के पास अवैध खनन की जांच कर रही वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों […]

Read More