नेपाल के भैरहवा में राष्ट्रवाद की गूंज

  • संविधान बहाली और दुर्गा प्रसाई की रिहाई की मांग को लेकर निकली ऐतिहासिक मोटरसाइकिल रैली शांतिपूर्ण तरीके से सफल

मनोज  त्रिपाठी

भैरहवा। नेपाल के राजनीतिक परिदृश्य में आज एक नया इतिहास रचते हुए भैरहवा में 2047 के संविधान की पुनर्स्थापना, हिंदू राष्ट्र की बहाली, संघीयता समाप्ति और गिरफ्तार उद्योगपति दुर्गा प्रसाई की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर आयोजित विशाल मोटरसाइकिल रैली अत्यंत शांतिपूर्ण और उल्लेखनीय रूप से सफल रही। दोपहर 12:30 बजे बुद्ध चौक से प्रारंभ यह रैली भैरहवा नगर की परिक्रमा करती हुई सैकड़ों युवाओं और राष्ट्रवादी समर्थकों की प्रतिबद्धता और उत्साह का प्रतीक बन गई। रैली का आयोजन “2047 का संविधान पुनर्स्थापना संयुक्त अभियान, रुपन्देही” के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मूल समारोह समिति के आयोजक डॉ. राम प्रसाद बस्याल, रैली के मुख्य आयोजक युवा नेता प्रज्ज्वल बोहरा, और युवा पर्यवेक्षक दीपू प्रताप राणा ने संयुक्त रूप से किया। तीनों नेताओं की दूरदर्शिता और संयोजन से कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी और अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ।

युवा नेता प्रज्ज्वल बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि नेपाल लगातार बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता, बेरोजगारी और गहराते भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। उनके अनुसार, राष्ट्र की स्थिरता और एकता के लिए राजसंस्था की पुनर्स्थापना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि यह रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है, जिसमें जनता को दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर सहभागी होना चाहिए। रैली के दौरान युवाओं ने 2047 का संविधान बहाल करने, नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने, संघीयता समाप्त करने, भ्रष्टाचार और विदेशी हस्तक्षेप पर पूर्ण रोक लगाने, प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमंत्री की व्यवस्था लागू करने और दुर्गा प्रसाई की तत्काल रिहाई की मांगों को जोरदार ढंग से उठाया। इसी बीच, गृहमंत्री ओम प्रकाश अर्याल और दुर्गा प्रसाई समर्थक समूह के बीच हुई वार्ता में समूह के प्रतिनिधि माधव प्रसाद कल्पित द्वारा औपचारिक मांग-पत्र भी सौंपा गया।

पूरी रैली की सबसे बड़ी विशेषता उसका अनुशासन और पूर्ण शांति रही। मार्ग के किसी भी हिस्से में कोई विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों ने भी रैली का स्वागत करते हुए राष्ट्रवादी नारों में अपनी सहभागिता दर्ज की। राष्ट्रवादी संगठनों ने स्पष्ट संदेश दिया कि “संविधान खारेजदेखि राजसंस्था पुनर्स्थापना सम्मको संघर्ष अब निर्णायक चरणमा पुगेको छ और पूरे सनातनी समुदाय को एक साथ आगे आना होगा। रैली के समापन पर आयोजकों ने सभी नागरिकों से “राष्ट्रवाद की रक्षा और राष्ट्रहित के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्रवादी साथी हरू आफै सहभागी होऔं, जय राष्ट्रवाद। भैरहवा में आज सम्पन्न हुई यह ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण बाइक रैली न केवल जनसमर्थन की नई मिसाल बनी, बल्कि इसने नेपाल में उभरती राष्ट्रवादी भावना को एक सशक्त दिशा भी प्रदान की है।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में सोलर सिस्टम लगाने वालों को बड़ा झटका, अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ दो रुपये प्रति यूनिट

देहरादून। उत्तराखंड में छत पर सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले ₹2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक […]

Read More