Headline

UP : घोसी सीट से SP विधायक सुधाकर सिंह का निधन, घोसी में दारा सिंह को हराकर बने थे MLA

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। राज्य के घोसी सीट से पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, सुधाकर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

ये भी पढ़े

हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार

सपा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी ने अपने X पर अपने आधिकारिक हैंडल से विधायक सुधाकर सिंह के निधन की सूचना दी है। पार्टी ने बताया- “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि! घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन 67 साल की उम्र में हुआ है। उन्होंने घोसी सीट पर साल 2023 में हुए विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

उपचुनाव में दारा सिंह को दी थी पटखनी

सुधाकर सिंह घोसी विधानसभा सीट से 2022 के उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान को कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल करने वाले प्रमुख चेहरे थे. ये उपचुनाव काफी चर्चित रहा था, जिसमें सपा ने भाजपा को पटखनी दी थी। सुधाकर सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माने जाते थे।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

सुधाकर सिंह का राजनीतिक सफर

सुधाकर सिंह का जन्म मऊ जिले में हुआ था और वे लंबे वक्त से ग्रामीण इलाकों के मुद्दों पर मुखर रहे। घोसी उपचुनाव में उनकी जीत ने सपा को पूर्वांचल में मजबूती प्रदान की थी। वे किसान और दलित समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से घोसी विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है जो एक बार फिर राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर का मैदान बन सकती है।

Uttar Pradesh

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर […]

Read More
Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More
homeslider International

‘होर्मुज खोलो, नहीं तो तबाही तय’-डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को कड़ी चेतावनी

अमेरिका। वॉशिंगटन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि यदि ईरान जल्द समझौता नहीं करता और होरमुज़ जलसंधि को व्यापार के लिए नहीं खोलता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने […]

Read More