देहरादून। 20 नवंबर को देहरादून समेत टिहरी गढ़वाल में 6 जगहों पर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 आयोजित होगा। 30 नवंबर 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (DLC) अभियान 4.0 जारी रहेगा। यह अभियान सरकार के दृष्टिकोण के तहत पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए एक प्रमुख पहल है। डीएलसी अभियान 4.0 का उद्देश्य 2,000 से ज़्यादा शहरों और कस्बों में दो करोड़ पेंशनभोगियों तक पहुंचना है। आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के उपयोग पर यह अभियान जोर देता है।
ये भी पढ़े
हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार
डीएलसी अभियान 4.0 में पेंशनभोगी बिना बायोमेट्रिक उपकरणों के आसानी से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DOPPW), कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय 1 से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (DLC) अभियान 4.0 का आयोजन कर रहा है।
ये भी पढ़े
ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला
20 नवंबर को भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक देहरादून और चंबा (टिहरी गढ़वाल) में डीएलसी अभियान 4.0 आयोजित करेंगे। देहरादून में भारतीय स्टेट बैंक अपनी आईएमए शाखा में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक DLC मेगा कैंप आयोजित करेगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपनी राजपुर रोड मुख्य शाखा में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक इसी तरह का कैंप आयोजित करेगा। पेंशनर्स कल्याण संघों के सहयोग से (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) दून के प्रधान डाकघर में दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक डीएलसी कैंप का आयोजित होगा। निदेशक दिव्या एबी आज देहरादून मेंडीएलसी अभियाान का दौरा करेंगी।
