प्रेमी का विवाह हुआ तो लगा दिया दुष्कर्म का आरोप

  • जांच के अदालत ने साढ़े तीन साल के लिए भेजा सलाखों के पीछे, जुर्माना भी लगा
  • अपने ही बुने जाल में फंस गई रिंकी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र निवासी एक रिंकी नाम की लड़की और दीपक नाम के युवक के बीच करीब पांच वर्षों आंखें चार होती रही कि इसी दौरान लड़के का रिश्ता किसी और जगह तय हुआ और शादी भी हो गई। इसकी भनक लगते ही लड़की रिंकी का ग़ुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया और प्रेमी दीपक को फंसाने के लिए झूठी कहानी रच उसके खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मुकदमा दर्ज करा दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दस्तावेज अदालत में पेश किया तो अदालत ने झूठा मुकदमा कराने वाली लड़की को साढ़े 3 साल जेल की सजा सुनाई और साथ ही 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

बताया जा रहा है कि अदालत ने इस मामले में सरकार से मिलने वाला पैसा भी रिंकी से वापस लेने का आदेश दिया है। बताते चलें कि मोहनलालगंज क्षेत्र भोदरी गांव निवासी रिंकी को विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने यह सजा सुनाई। यह भी अदालत ने फ़रमान जारी कर कहा कि जुर्माने की आधी रकम दीपक को दी जाएगी। सनद रहे कि रिंकी ने 3 जून 2025 को अपने गांव के दीपक गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि रिंकी और दीपक का पिछले 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। रिंकी ने आरोप लगाया था कि दीपक ने फरवरी, 2025 में किसी अन्य महिला से शादी कर ली। 30 मई को दीपक ने उसे अपने घर बुलाया, जहां उसकी मां, भाई उसके साथ मारपीट की है।

मेडिकल परीक्षण कराने से लड़की ने किया था मना

दीपक को झूठे केस में फंसाने वाली रिंकी ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया था। अदालत ने अपने फैसले में पाया कि दीपक ने फरवरी में अन्य महिला के साथ विवाह कर लिया तो रिंकी उसको सबक सिखाना चाहती थी। इस वजह उसने यह कदम उठाया। दुराचार का कोई मामला नहीं बनता है। पीड़िता ने दीपक गुप्ता के वैवाहिक जीवन को क्षति पहुंचने के आशय से घर में घुसकर एवं जानबूझकर थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More