माफिया अतीक के नाम पर गिरोह चला रहे उसके गुर्गे

Untitled 1 copy 24
  • साधु के भेस में घूम-घूमकर रंगदारी मांग उसके सहयोगी
  • अबतक एक करोड़ छह की कर चुके हैं जालसाजी के जरिए वसूली: पीड़ित सतपाल

लखनऊ। पुलिस अभिरक्षा में मारा गया माफिया अतीक अहमद और उसके अशरफ भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका जलजला अब भी कायम है। यूपी के कोने-कोने में घूम रहे उसके गुर्गों का आज जलजला कायम है। बताया जा रहा है कि  अहमद से ताल्लुक रखने वाला उसका करीबी चंदन नाम का शख्स जो साधू का रंग-रूप धारण किया है, लेकिन इसकी आड़ में वह अपराध की दुकान चलाने में नहीं चूक रहा है। बताया जा रहा है कि डीएम के नाम का फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी कर ली है उसके खिलाफ 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं 50000 के इनामी हैं लेकिन फिर भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

राजधानी लखनऊ के रहने वाले सतपाल सिंह और रणविजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि गिरोह का सरगना चंदन दीक्षित जो की चित्रकूट का रहने वाला है साधु के भेष में घूमता है इसके ऊपर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं आईजी गोंडा से 50000 का इनामी है मौरंग खनन के नाम पर हम लोगों से करोड़ों रुपए आरटीजीएस और कैश के जरिए लिए हैं। जिलाधिकारी के फर्जी कागज बनाकर हम लोगों से वसूली की जब हमें अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी मिली तो हमने पैसा वापस मांगा उस समय गुजरात जेल में बंद अतीक अहमद से हमें फोन कर धमकी दिलवाई और अब जब माफिया अतीक इस दुनिया में नहीं है तो उसके गुर्गों से जान से मारने की धमकी दे रहा है।

इसके गैंग में पंजाब का हरवीर सिंह काके और भोपाल का मदन गुप्ता शामिल है जिसको पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन चंदन दीक्षित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है और खुलेआम आजाद बनकर घूम रहा है। आरोप है कि चंदन को पुलिस का संरक्षण हासिल है जो कि हर जगह उसकी सेटिंग करवा रहा है पैसे के दम पर अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है इसी का साथी कौशाम्बी का प्रेमचंद केसरवानी जिसकी ओम साईं ट्रेडर्स के नाम से फर्म है उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए हैं। इसके गिरोह ने 50 करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड कई लोगों के साथ किया है और भी लोगों को अपना लगातार निशाना बना रहा है। हम लोगों पर दबाव बनाने के लिए जगह-जगह पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज करवा रहा है। 4 साल से न्याय न मिलने से हम लोग मानसिक रूप से पूरी तरह से परेशान पीड़ित हो चुके हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे पुलिस की प्रभावी पैरवी से अलग-अलग जिलों में 5 बड़े मामलों में कोर्ट ने 5 आरोपियों को सजा सुनाई है। यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गोरखनाथ के हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी नागेन्द्र को […]

Spread the love
Read More