माँ की ममता के आगे पसीजा DM का दिल, दिए मुफ्त इलाज के निर्देश

Untitled 14 copy 11

देहरादून। एक दो साल के बच्चे की व्यथित और दुखियारी मां की फरियाद से डीएम देहरादून सविन बंसल का दिल पिघल गया। उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बच्चे का उपचार कराने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं डीएम बंसल ने यहां तक कहा कि अगर सरकारी अस्पताल में बच्चे का उपचार संभव नहीं हो सकता है तो निजी चिकित्सालय में उसका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया जाए। डीएम के इस ऐक्शन से दो वर्षीय अमन को तत्काल उपचार मिला और उसे एम्स चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

पिछले दिनों जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एक दो वर्षीय बालक अमन की मां सुधा ने फरियाद लगाई थी कि उसका बेटा गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उसका पति मजदूरी करता है, जिस कारण वे लोग अपने बेटे का उचित उपचार नहीं कर पा रहे हैं। सुधा ने डीएम बंसल से अपने बच्चे का उपचार कराने की गुहार लगाई। इसके बाद डीएम ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा को बच्चे का इलाज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्व सिंह को उपचार की मॉनिटरिंग और व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें

आतंकियों का आतंक : पहले भी देश व प्रदेश में कई जगह तबाही मचा चुके हैं ये ज़ालिम

डीएम के निर्देश के बाद अमन की जांच राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराई गई। दून अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों ने अमन की जांच करने के बाद एम्स में उसका उपचार करने की सलाह दी। जिसके बाद अमन को उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में अमन का उपचार किया जा रहा है।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More