पराली जलाने को लेकर DM हुए सख्त

  • महराजगंज के चौरी गांव का किए औचक निरीक्षण
  • खेतों में जल रही पराली बुझवाकर किसानों को किया जागरूक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। मामला महराजगंज के चौरी गांव का है, जहां जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री और विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की पारदर्शिता जांचने के लिए निरीक्षण किया। डीएम ने बीएलओ द्वारा फार्म वितरण और जमा प्रक्रिया की स्थिति को भी बारीकी से परखा।

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। डीएम तुरंत मौके पर पहुंचे और खेत में जाकर किसानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पराली जलाने के पर्यावरणीय खतरों और कानूनी सजाओं के बारे में विस्तार से बताया। डीएम के पहुंचते ही किसानों ने तुरंत लगी हुई पराली बुझाई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में पराली खेतों में न जलाई जाए।

उन्होंने किसानों से कहा कि पराली को इकट्ठा कर सुरक्षित रखें। इसे स्थानीय गौसदन और गो-आश्रयों तक पहुंचाने की व्यवस्था गांव के प्रधान और खंड विकास अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। “पराली जलाना न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह दंडनीय अपराध भी है। प्रशासन किसानों के साथ है, लेकिन पराली प्रबंधन में सभी की सहभागिता जरूरी है। जिलाधिकारी ने किसानों से वैकल्पिक पराली प्रबंधन को अपनाने और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सहयोग की अपील की। प्रशासन की यह मुहिम गांव में जागरूकता और जिम्मेदारी दोनों संदेश देती नजर आई। चौरी गांव से मिली इस कार्रवाई के बाद जिले में पराली जलाने पर रोक और सख्ती दोनों की उम्मीद की जा रही है।

Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More
Purvanchal

एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों […]

Read More
Politics Purvanchal

शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

  पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर […]

Read More