उत्पन्ना एकादशी आज है जानिए शुभ तिथि व पूजा विधि और महत्व

Untitled 1 copy 19
राजेन्द्र गुप्ता

मार्गशीर्ष माह के कृष्णपक्ष की ग्यारस को भगवान विष्णु से एकादशी तिथि प्रकट यानी उत्पन्न हुई थीं। इस लिए इसे उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। एकादशी ने समस्त देवगणों की मुj नामक राक्षस से रक्षा की थी, इसलिए श्रीविष्णु ने उन्हें वरदान दिया। भगवान विष्णु को एकादशी तिथि बहुत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि जो एकादशी के दिन व्रत करता है, उसे श्रीहरि की कृपा मिलती है। भगवान्‌ श्रीकृष्ण कहते हैं कि युधिष्ठिर! भगवान विष्णु से वर पाकर महात्रता एकादशी बहुत प्रसन्न हुई। पुराणों में लिखा है कि दोनों पक्षों की एकादशी समान रूप से कल्याण करने वाली है। इसमें शुक्ल और कृष्ण का भेद नहीं करना चाहिए। दोनों एकादशी एक समान हैं, और दोनों में व्रत करना चाहिए।

उत्पन्ना एकादशी तिथि कब और पारण कब होगा?

जो मानव हर समय एकादशीके माहात्म्यका पाठ करता है, उसे पुण्य फल प्राप्त होता है। एकादशीके समान पापनाशक व्रत दूसरा कोई नहीं है। इस साल एकादशी पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और विष्कुंभ योग का संयोग बन रहा है। इस साल एकादशी तिथि15 नवम्बर 2025 को 12:49 आधी रात को एकादशी तिथि शुरू होगी और अगले दिन 16 नंवबर को रात को 02:37 ए एम बजे समाप्त होगी। इसका पारण 16 नवंबर को 01:10 पी एम से 03:18 पी एम पारण तिथि के दिन किया जाएगा। इस दिन हरि वासर 09:09 ए एम बजे तक है।

ये भी पढ़े

शनिवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

उत्पन्ना एकादशी व्रत की पूजा विधि

एकादशी के नियम एक दिन पूर्व से ही शुरू हो जाते हैं। यही वजह है कि अगर आप एकादशी का व्रत रखना चाहते हैं तो एकादशी से एक दिन पहले एक समय भोजन करना चाहिए। वहीं शाम के समय चावल या तामसिक भोजन से बचना चाहिए। व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान के बाद भगवान ध्यान जरूर करें। पीले वस्त्र धारण कर भगवान श्रीविष्णु की विधि-विधान से पूजा करें।

उत्पन्ना एकादशी महत्व

हर एकादशी का अलग-अलग महत्व बताया गया है। मार्गशीर्ष में आने वाली एकादशी तिथि को मुर राक्षस योग निद्रा में लीन भगवान विष्णु पर प्रहार करने वाला था, तभी देवी एकादशी प्रकट हुईं और उन्होंने मुर से युद्ध किया और उसका अंत कर दिया। इस दिन देवी एकादशी की उत्पत्ति हुई, इस वजह से इस एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा गया, जो लोग एकादशी व्रत का प्रारंभ करना चाहते हैं, वे उत्पन्ना एकादशी से एकादशी व्रत शुरू कर सकते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से पाप मिटते हैं और जीवन के अंत में उनके  चरणों में स्थान मिलता है।

ये भी पढ़े

बस्तर की नौ पतिया बेलपत्र का शबरीनारायण क्षेत्र में कारोबार

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
Air India Pilot Dope Test
Crime News homeslider National

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

Air India Pilot Dope Test: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की जांच के बीच पायलट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट इन कमांड की हालत सामान्य नहीं थी और […]

Spread the love
Read More