शनिवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

Horoscope 2

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आपके कई कार्य कम मेहनत से ही पूर्ण हो जाएंगे। आत्मविश्वास की कोई कमी आज आपके अंदर नहीं दिखेगी। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी। पैसे के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय नहीं करें। इससे आप आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए धन लाभ के योग लेकर आया है। आज सीनियर से आपको सही सलाह मिलेगी और आपका कार्य आसान हो जाएगा। आज आपको ऐसी बात पता चल सकती है जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज कुछ ऐसे प्रस्ताव भी आपके पास आएंगे जो लुभावने होंगे लेकिन इनके पीछे नुकसान छिपा होगा। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें।

मिथुन : आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं रुकेगा। आज आपके मन में नकारात्मक विचार घर करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको सावधान रहना है। सकारात्मकता बनाए रखनी है। आज आपके उन कार्यों में गति आएगी जो रुके हुए थे और किन्ही कारणों से आगे नहीं बढ़ रहे थे। आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आज सड़क पार करते समय सावधान रहना जरूरी है।

ये भी पढ़े

बस्तर की नौ पतिया बेलपत्र का शबरीनारायण क्षेत्र में कारोबार

कर्क : आज आपके व्यवहार में गुस्से की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से आपको बचना चाहिए। आज पुराने किए हुए कार्यों से आपको लाभ मिलने वाला है। आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है।

सिंह : आज कुछ ऐसे लोगों से भी आपकी भेंट होगी जो भविष्य में आपके काम आने वाले हैं। आज बाहर का खाना पेट के विकारों का कारण बन सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। पैसों के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतनी है। आज दिया गया उधार लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं दिखाई दे रहे हैं।

कन्या : आज दोपहर बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आप जिन चिंताओं से पिछले दिनों से घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी। संतान के प्रति भी चिंताएं कम होंगी। आज खुद से बातें करें और अपनी क्षमताओं को जानें। आज आर्थिक मामलों में आप थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। आज आप समझौते के लिए भी तैयार रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़े

यदि आपकी कुंडली में भी बैठा ये ग्रह तो अवैध संबंध नहीं छोड़ेंगे पीछा

तुला : आज सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा लेंगे। लोग आपको आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज सोच समझ कर किया गया निवेश लाभ देने वाला है। आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है जो आप सोचेंगे उसके अनुरूप कार्य नहीं होंगे। आज कार्य तो पूर्ण होंगे लेकिन अचानक आपको ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आपने पहले से नहीं सोचा होगा।

वृश्चिक : बिजनेसमैन लोगों के लिए आज बिजनेस में विस्तार करने का दिन है। आज कोई पुराना रुका हुआ कार्य भी पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रहे आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं टिकेगा। मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें। ध्यान रहे आज जीवन साथी के साथ बेवजह के तनाव हो सकते हैं।

धनु : आज आपके सोचे हुए कार्यों में गति आएगी और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज प्रिय से संबंधों में सुधार होगा। आज प्रेम के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में अति उत्साह ठीक नहीं है। गुस्से पर काबू रखें और हंसते रहें।

ये भी पढ़े

बेहद शुभ होता है चंद्र-मंगल योग…और क्या-क्या है फायदे, पढ़ते रहिए

मकर : आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज थोड़ा अतिरिक्त मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। लगातार प्रयास से सभी कार्यों में सफलता मिल जाएगी। आज खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कुम्भ : आज आप करियर में बदलाव कर सकते हैं लेकिन इन अवसरों को पहचानने की जिम्मेदारी आपकी होगी। आज जैसे कर्म आप करेंगे ऐसा ही फल आपको आज मिलने वाला है। आज अपने मन की बातों को छिपाने का समय नहीं है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। संतान की ओर से चल रही चिंताएं कम होंगी।

मीन : आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन ध्यान रहे आज रफ्तार से आपको दूर रहना है बचना है। आज वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी आवश्यक है। अपने करीबी मित्र से विवाद हो सकता है। आज अनैतिक और गैर कानूनी कार्य भी आप कर सकते हैं इसलिए सावधानी जरूरी है।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More