बिहार में सुबह आठ बजे से मतगणना, राज्यस्तर पर लगाये गये 4,372 काउंटिंग टेबल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार, 14 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने पारदर्शिता, सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) की गिनती सबसे पहले शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की मतगणना शुरू की जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर या असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में उम्मीदवारों या उनके अधिकृत एजेंटों के सामने होगी।

ये भी पढ़ें

योगी के जीरो टॉलरेंस को ठेंगा दिखाता UP का ये बड़ा विभाग, माया के राज में था चर्चित

बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए व्यवस्था की गई है। हर क्षेत्र के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर और एक काउंटिंग ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। परिणामों को राउंड-वाइज और विधानसभा-वार संकलित कर संबंधित आरओ की ओर से चुनाव आयोग के आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। EVM गिनती के दौरान हर कंट्रोल यूनिट को टेबल पर लाया जाएगा और एजेंटों को दिखाया जाएगा कि उसकी सील और सीरियल नंबर में दर्ज विवरण से मेल खाते हैं या नहीं। अगर किसी बूथ में मतों की संख्या या रिकॉर्ड में कोई असमानता पाई जाती है, तो उस मतदान केंद्र की वीवीपैट पर्चियों की अनिवार्य रूप से गिनती की जाएगी। पूरे राज्य में 4,372 काउंटिंग टेबल्स लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइज़र, एक काउंटिंग असिस्टेंट और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। इसके अलावा 18,000 से अधिक काउंटिंग एजेंट, जो उम्मीदवारों की ओर से नियुक्त किए गए हैं, मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करेंगे जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। EVM की गिनती पूरी होने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों का यादृच्छिक चयन (रैंडम सिलेक्शन) किया जाएगा, जहां वीवीपैट पर्चियों का मिलान EVM परिणामों से किया जाएगा। यह कार्य उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में होगा।

ये भी पढ़ें

हर कश्मीरी आतंकवादी नहीं है’, दिल्ली विस्फोट पर बोले जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला “निर्दोषों को क़त्ल की इज़ाजत कोई मज़हब नहीं देता”

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी पुनर्मतदान नहीं हुआ। 2,616 उम्मीदवारों और 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से किसी ने भी पुनर्मतदान की मांग नहीं की है। इसी तरह विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान भी किसी जिले से कोई अपील दर्ज नहीं हुई। राज्य के सभी 38 जिलों में चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुए। चुनाव आयोग ने कहा है कि 7,45,26,858 पंजीकृत मतदाताओं वाले बिहार में यह रिकॉर्ड आयोग की दक्षता और मतदाताओं की जागरूकता का प्रमाण है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं, राजनीतिक दलों और मीडिया संस्थानों से अपील की है कि वे परिणामों की जानकारी केवल आयोग के आधिकारिक पोर्टल से प्राप्त करें। आयोग ने कहा है कि, ‘किसी भी प्रकार की अफवाहों, अप्रमाणिक संदेशों या गैर-आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा न करें। सभी सटीक और प्रमाणित परिणाम केवल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। आयोग के अनुसार, बिहार ने इस बार न केवल शांतिपूर्ण चुनाव का उदाहरण पेश किया, बल्कि 67.13 प्रतिशत मतदान के साथ लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था भी दर्शाई है।(वार्ता)

 

 

homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More
homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More