पहले गर्लफ्रेंड को छोड़ा फिर बीबी को छोड़ा, प्रेमिका नाराज थी तो उसे गोली मारकर

Untitled 20 copy 6

उत्तर प्रदेश । झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने MBA की छात्रा कृतिका चौबे को गोली मारने की घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का पुराना मामला सामने आया है। घर वालों के दवाब में लड़के ने कहीं और शादी कर ली पर शादी के बाद भी प्रेमिका याद आने लगी। उसने पत्नी से नाता तोड़ा और प्रेमिका के पास चला आया पर प्रेमिका उससे नाराज थी और बात करने तक को तैयार नहीं थी। इतना ही नहीं प्रेमिका ने उसका नंबर तक ब्लॉक कर दिया था। ऐसे में प्रेमी डिप्रेशन में चला गया और हॉस्टल के आसपास घूमने लगा। उसने एक दिन आखिरी मुलाकात के नाम पर प्रेमिका को बुलाया और तमंचे से प्रेमिका को गोली मार दी और फिर अपनी कनपटी पर गोली मार ली। प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुयी है और प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गयी है।

ये भी पढ़ें

‘माननीय’ की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर फिर नुकसान…चालक से चार हजार रुपए जुर्माना

मामला कुछ इस तरह का है। ललितपुर शहर कोतवाली के तालाबपुरा मोहल्ले की रहने वाली कृतिका (22) पुत्री गौरी शंकर चौबे बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में MBA फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उसने इसी साल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। वह यूनिवर्सिटी कैंपस में बने पीजी हॉस्टल में रह रही थी। तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। वहीं, मनीष साहू (25) पुत्र बिहारी लाल युवती के ही मोहल्ले का रहने वाला था। ललितपुर में दोनों एक साथ पढ़ते थे। एक ही मोहल्ले के होने के नाते साथ में आना-जाना था। 2018 से दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों साथ में जीने-मरने की कसमें खा बैठे। इस बीच पारिवारिक स्थिति के कारण मनीष कामकाज में जुट गया। वह सरकारी विभाग में गाड़ी चलाता था। दोनों के बीच 7 साल से अफेयर चल रहा था। एक साल पहले मनीष ने परिवार के दबाव में शादी कर ली थी। इससे कृतिका खफा हो गई और उससे दूरी बना ली। इसके चलते मनीष ने शादी के दो महीने बाद ही पत्नी से नाता तोड़ लिया, लेकिन कृतिका उससे बात और शादी करने को तैयार नहीं हुई। उसने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इससे वह डिप्रेशन में चला गया और हॉस्टल के आसपास घूमने लगा।

ये भी पढ़ें

आधा इश्क…पाँच बच्चों की मां ने बीस साल के युवक को प्रेमजाल में फंसाया

रविवार को मनीष पूरी प्लानिंग के साथ झांसी पहुंचा। उसने आखिरी बार मिलने के बहाने कृतिका को बुलाया। दोनों हवाना रेस्टोरेंट गए, जहां मनीष ने उसे खाना खिलाकर मनाने की कोशिश की। वहां से दोनों यूनिवर्सिटी गेट की ओर आए। फुटपाथ पर खड़े होने के दौरान जब कृतिका जाने लगी तो मनीष ने कहा- अपना सामान ले लो। जैसे ही कृतिका उसकी तरफ मुड़ी, उसने बैग से तमंचा निकाला और कृतिका को गोली मार दी। इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली दाग दी। मनीष की मौके पर मौत हो गई, जबकि कृतिका की हालत नाजुक है।

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

New Delhi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। आमतौर पर परिवार में इन कर्मकांडों की जिम्मेदारी पुत्र को दी जाती है। लेकिन अगर किसी परिवार में पुत्र मौजूद […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More