कैंसर पीड़ित माता-पिता से बच्चे कर रहे मारपीट, DM ने दिए कोर्ट में पेश होने के आदेश

Untitled 3 copy 18

देहरादून। माता पिता पर नालायक बेटों के अत्याचार का मामला सामने आया है। पिता ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा है कि मैं कैंसर पीड़ित हूं। बेटे शराब पीकर आते हैं तथा गाली गलौच करते हैं। पुत्रों को समझाने पर भी झगड़ा करते हैं बेटों से परेशान होकर किराए के मकान में रह रहे हैं। जब डीएम ने बुजुर्ग दंपति की यह व्यथा सुनी तो उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम सविन बंसल ने वाद दायर कर दोनों बेटों को नोटिस जारी किए हैं । जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग एवं उनके पति ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित किया था। उन्होंने बताया था कि उनके 2 बेटे हैं। आरोप लगाया कि बेटे उनके साथ मारपीट करते हैं तथा तथा उनको घर से बाहर निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

गजब का साहस: घर में की पत्नी की हत्या और ड्यूटी करने पहुंचा पति, गिरफ्तार

आरोप लगाया कि बेटे शराब पीकर आते हैं तथा गाली गलौच करते हैं। डीएम बंसल ने कैंसर पीड़ित माता व बुजुर्ग पिता की व्यथा सुन कोर्ट में वाद दर्ज कराते हुए दो बेटों को नोटिस प्रेषित किए। जिलाधिकारी ने गुण्डा एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने पक्ष रखने को दोनों बेटों को 25 नवंबर को अपने कोर्ट में प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के सम्मुख माता-पिता को प्रताड़ित करने, आसपास के लोगों तथा परिजनों से मारपीट करने शांति भंग करने तथा भरणपोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं जिन पर जिलाधिकारी द्वारा त्वरित एक्शन लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। डीएम के सख्त रुख के बाद कई घर टूटने से बच गए हैं।

ये भी पढ़ें

छी छी! सुनकर आती है घिन, बागेश्वर सरकार का नाम लेकर एक महिला से ठगी, ब्लैकमेलिंग फिर बलात्कार

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है। वृषभ : दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी

New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More