प्रीमियर लीग 2025-26: मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को 3-0 से हराया

  • मैनचेस्टर सिटी के लिए तीसरा गोल करने के बाद खुशी मनाते जेरेमी डोकू

मैनचेस्टर । मैनचेस्टर सिटी ने अपने मैनेजर पेप गार्डियोला के करियर के 1000वें मैच को यादगार बना दिया, जब उन्होंने रविवार देर रात एतिहाद स्टेडियम में लिवरपूल को 3-0 से मात दी। इस जीत के साथ सिटी ने प्रीमियर लीग तालिका में आर्सेनल की बढ़त को घटाकर चार अंक कर दिया। शनिवार को आर्सेनल का सुंदरलैंड से दो-दो ड्रॉ होने के बाद सिटी के पास दबदबा दिखाने का मौका था, और गार्डियोला की टीम ने सीज़न का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह मौका भुनाया।

पहले हाफ में एर्लिंग हॉलैंड को पेनल्टी मिली, जिसे लिवरपूल के गोलकीपर जियोर्जी मामरदाशविली ने बचा लिया। लेकिन 29वें मिनट में हॉलैंड ने मैथ्यूस नूनेस के शानदार क्रॉस पर हेडर लगाकर गोल किया और सिटी को बढ़त दिलाई। लिवरपूल ने बराबरी का गोल किया था जब वर्जिल वैन डाइक ने मोहम्मद सलाह के कॉर्नर पर हेडर मारा, लेकिन एंडी रॉबर्टसन के ऑफसाइड रहने की वजह से गोल रद्द हो गया। कुछ ही मिनटों बाद हाफ टाइम से ठीक पहले निको गोंजालेज़ की शॉट वैन डाइक से टकराकर गोलपोस्ट में चली गई और सिटी 2-0 से आगे हो गई।

दूसरे हाफ में लिवरपूल ने वापसी की कोशिश की, परंतु कोडी गाक्पो ने करीब से आसान मौका गंवा दिया। 63वें मिनट में जेरेमी डोकू ने शानदार व्यक्तिगत कौशल दिखाते हुए इब्राहिमा कोनाटे को छकाया और टॉप कॉर्नर में शॉट लगाकर स्कोर 3-0 कर दिया। लिवरपूल ने कुछ मौके बनाए-डोमिनिक स्ज़ोबोस्लाई ने दूर से शॉट मारा और सलाह ने वन-ऑन-वन मौका गंवाया-लेकिन सिटी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबला समाप्त किया। इस जीत के साथ मैनचेस्टर सिटी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। जबकि लिवरपूल आठवें स्थान पर खिसक गया और उसे इस सीज़न में पहले ही पांचवीं हार झेलनी पड़ी है।

गार्डियोला के लिए यह मैच विशेष रहा-यह उनके मैनेजमेंट करियर का 1000वां मुकाबला था और उन्होंने इसमें 716वीं जीत दर्ज की (जिनमें से 388 सिटी के साथ)। हॉलैंड ने हालांकि अपना 100वां प्रीमियर लीग गोल पूरा नहीं किया, लेकिन उन्होंने सिटी के साथ लिवरपूल के खिलाफ लगातार तीसरे होम मैच में गोल दागा। उन्होंने इस सीज़न में अब तक 11 मैचों में 14 गोल किए हैं जो प्रीमियर लीग इतिहास में इस चरण तक किसी भी खिलाड़ी का दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। इस मैच के असली नायक रहे जेरेमी डोकू, जिन्होंने तीनों शॉट ऑन टारगेट किए, विपक्षी बॉक्स में 11 बार बॉल टच की और 10 में से सात ड्रिबल सफल किए।( हिन्दुस्थान समाचार)

homeslider Sports

T20 वर्ल्ड कप में चमके संजू सैमसन, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया, बल्कि टूर्नामेंट के सबसे बड़े व्यक्तिगत सम्मान ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पर भी कब्जा जमा लिया। उनकी आक्रामक और लगातार प्रभावी पारियों ने टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम […]

Read More
homeslider Sports

कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद साथ मनाया जश्न

भारतीय क्रिकेट और ग्लैमर की दुनिया इन दिनों दो नामों को लेकर खूब चर्चा में है स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड व मॉडल अदिति हुंडिया। हाल ही में दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को उस समय विराम मिला जब साल ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दौरान […]

Read More
homeslider Sports

IND vs NZ Final: टीम इंडिया का ऐतिहासिक जलवा, न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर फिर जीता T20 वर्ल्ड कप

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का दबदबा पहली बार मेजबान टीम बनी चैंपियन और लगातार दूसरी बार जीता खिताब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत T20 वर्ल्ड […]

Read More