IND vs NZ Final: टीम इंडिया का ऐतिहासिक जलवा, न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर फिर जीता T20 वर्ल्ड कप

Untitled 9 copy
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का दबदबा
  • पहली बार मेजबान टीम बनी चैंपियन और लगातार दूसरी बार जीता खिताब

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत T20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गया है। साथ ही पहली बार किसी मेजबान टीम ने अपने घर में T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। रनों के अंतर से यह T20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी बन गई।

तीन भारतीय बल्लेबाजों का धमाका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की।

अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं संजू सैमसन शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने चार6 गेंदों में 5 चौके और आठ छक्कों की मदद से शानदार 89 रन ठोक दिए।

ईशान किशन ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 5चार रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। हालांकि सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 6 गेंदों पर 8 रन बनाए।

आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेजी से रन बटोरे और 8 गेंदों में 26 रन (3 चौके, 2 छक्के) जड़ दिए। हार्दिक पांड्या ने भी 13 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखरी कीवी टीम

256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत तेज जरूर रही। टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े, लेकिन पहला विकेट गिरते ही पूरी टीम दबाव में आ गई। टिम सीफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने 26 गेंदों में दो चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में चार3 रन की पारी खेली, जबकि डेरिल मिचेल ने 11 गेंदों में 17 रन बनाए। हालांकि बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। न्यूजीलैंड के सात बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर में ही आउट हो गए और 72 रन पर ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। अक्षर पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। भारत की शानदार बल्लेबाजी और कातिलाना गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया और क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

READ MORE

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: सतीश गोलचा हटे, अनुराग कुमार बने नए कमिश्नर

 

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More