“नारी शक्ति” सीमा क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सौंदर्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Untitled 17 copy 10
  • 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) महाराजगंज की पहल”

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) महाराजगंज द्वारा “नारी शक्ति” कौशल विकास के माध्यम से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम “नागरिक कल्याण कार्यक्रम” के तहत श्यामकट पंचायत भवन, एफ कम्पनी मुख्यालय सोनौली में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 22 वीं वाहिनी SSB महाराजगंज के कमांडेंट  शक्ति सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर कुमार फाउंडेशन (NGO) के  आकाश कुमार, प्रशिक्षक  देवी, श्यामकाट पंचायत के प्रधान  वशिष्ठ खंडू, बधारी गांव के प्रधान विजय, तथा सहायक कमांडेंट (संचार)  जितेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

एफ कम्पनी सोनौली के कम्पनी कमांडर सहायक कमांडेंट सी. विवेक ने एसएसबी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2001 से एसएसबी भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों के विकास हेतु निरंतर नागरिक कल्याण कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने बताया कि यह ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स 16 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक चलेगा, जिसमें 15 दिनों तक प्रतिदिन 4 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में श्यामकाट, जसवल टोला, भगवानपुर, अहिरौली, मदरी आदि सीमावर्ती गांवों की 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। कुमार फाउंडेशन के  आकाश कुमार ने प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कोर्स महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एसएसबी और उनका एनजीओ मिलकर सीमावर्ती जनसंख्या के सर्वांगीण विकास, सेवा, सुरक्षा और भाईचारे के लिए कार्यरत हैं।

कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “हर महिला में असीम क्षमता होती है। कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं बल्कि अपने परिवार, गांव और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने बताया कि एसएसबी सीमाओं की सुरक्षा, तस्करी और असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के साथ-साथ सीमावर्ती नागरिकों के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्यरत है। कमांडेंट  ठाकुर ने प्रतिभागियों को सुझाव दिया कि वे प्रशिक्षण के दौरान जिज्ञासु बनें, प्रश्न पूछें और अधिक से अधिक सीखें। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आश्वासन दिया कि एसएसबी द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ सीखने का माहौल और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले महीनों में कंप्यूटर प्रशिक्षण, ड्राइविंग कोर्स, सिलाई प्रशिक्षण, और CAPF भर्ती जागरूकता कार्यक्रम जैसे अन्य पाठ्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ताकि सीमा क्षेत्र के लोगों को अधिक अवसर मिल सकें। सभी महिला प्रतिभागियों ने SSB और कमांडेंट  ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन समूह फोटोग्राफी के साथ हुआ और तत्पश्चात प्रशिक्षण की प्रारंभिक कक्षाएं प्रारंभ हुईं। यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है,
जो सीमावर्ती क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और विकास की नई दिशा तय करेगा।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More