यूपी भी हाई अलर्ट पर…लखनऊ में कई जगहों पर फ्लैग मार्च

  • हजरतगंज और चारबाग समेत कई जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात, सघन वाहन चेकिंग

नया लुक डेस्क

लखनऊ। दिल्ली में हुए विस्फोट के मद्देनजर यूपी और राजधानी लखनऊ भी हाई अलर्ट पर आ गया है। कई इलाकों में पुलिस के जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं। हजरतगंज,चारबाग और भीड़-भाड़ वाले इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या के राम मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने अपील की है कि अफवाह पर ध्यान न दें और न ही किसी तरह की अफवाह ही फैलाएं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े

लाल किले के पास कार में विस्फोट 10 लोगों के चिथड़े उड़े, 30 घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज ही लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। शाहीन AK-47 लेकर चलती थी, जो उसकी कार से बरामद हुई। डॉक्टर शाहीन शाहिद लखनऊ में लालबाग की रहने वाली है। वह फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी और गर्लफ्रेंड थीं। शाहीन पर पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े होने के आरोप हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर एलआर कुमार का कहना है कि शाहीना के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़े

विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

चारबाग, लखनऊ जंक्शन, रेलवे स्टेशनों सहित अमौसी एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अमौसी एयरपोर्ट पर CISF जवानों ने यात्रियों, उनके लगेज की गहन जांच की। श्वान दलों की मदद से सरकुलेटिंग एरिया भी जांचे गए।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

वहीं चारबाग व लखनऊ जंक्शन स्टेशनों पर RPF  व  GRP ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जंक्शन आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि सभी प्लेटफॉर्मों व रात में रवाना होने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। आने वाले वाहनों की जांच भी हुई। विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More
homeslider International

पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा की दर्दनाक मौत

बाथरूम में गिरने से लगी थी सर में चोट नया लुक ब्यूरो पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, फरवरी महीने में अपने घर के बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। यह हादसा अचानक […]

Read More