काठमांडू एयरपोर्ट पर भी आई तकनीकी दिक्कत

Untitled 28 copy 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम अचानक उड़ान संचालन रोक दिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि रनवे की लाइटिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं। यह तकनीकी दिक्कत शाम करीब 5:30 बजे (स्थानीय समय) पर सामने आई। इसके बाद हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली सभी उड़ानों में देरी होने लगी।

हवाई अड्डे के प्रवक्ता रेनजी शेरपा ने बताया कि, “रनवे के एयरफील्ड लाइटिंग सिस्टम में समस्या आई है। इस वजह से फिलहाल कम से कम पांच उड़ानें होल्ड पर हैं। सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की आवागमन में देरी हो रही है।” उन्होंने कहा कि टीम तकनीकी गड़बड़ी को जल्द ठीक करने में जुटी है ताकि उड़ानें दोबारा शुरू की जा सकें। काठमांडू का त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नेपाल का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा रोजाना सैकड़ों उड़ानों को संभालता है और देश के पर्यटन व व्यापार के लिए बेहद अहम केंद्र माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि समस्या ठीक होने के बाद उड़ान सेवाएं जल्द बहाल की जाएंगी।

Untitled 15 copy
International

‘मिडल पावर’ नहीं, ‘पावर इन द मिडल’ है भारत

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026’ में वैश्विक भू-राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भारत की कूटनीतिक रणनीतियों पर खुलकर बात की। वैश्विक नेताओं और विचारकों के इस बड़े जमावड़े के दौरान डॉ. जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व […]

Read More
New Delhi
International

भारत-आसियान रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे: राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ऐसा हिंद-प्रशांत क्षेत्र चाहता है, जहां छोटे-बड़े सभी देश अपने फैसले खुद ले सकें, अपने हितों की रक्षा करें और शांति से विकास करें। उन्होंने भारत और आसियान देशों से समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक, साइबर खतरों और आपदा प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने का आह्वान […]

Read More
Moscow
International

पुतिन-ट्रंप वार्ता पर रयाबकोव का बड़ा बयान, तनाव बढ़ाने वालों को हुआ आश्चर्य

Moscow: रूस और अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय बातचीत को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के नतीजों ने उन लोगों को हैरान कर […]

Read More