कई मर्दों से था ‘रिश्ता’ लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर मार डाला

  • शराब और नशे की भी आदी थी महिला
  • प्रेमी ने थाने पहुंचकर किया सरेन्डर,बतायी दास्तान

लखनऊ। महिला के तमाम आदमियों के साथ रिश्ते थे वह अक्सर उनके पहलू में बैठकर शराब पीती और फिर …..। ये बात उसके लिव-इन पार्टनर को बर्दाश्त नहीं होती थी। उसने समझाया पर वह महिला नहीं मानी और उसकी हरकते बदस्तूर जारी रहीं। एक रात रात दोनों ने शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और उसके लिव-इन पार्टनर ने गुस्से में महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना कानपुर की है और उसके प्रेमी रोहित उर्फ वाहिद ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।

ये भी पढ़े

इंगेजमेंट से पहले ही पति को छोड़कर…आशिक संग फरार… सुनकर रह जाएंगे दंग

मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों कानपुर में उस वक्त हड़कंप मचा जब उस महिला का शव एक घर में पड़ा मिला जो अपने लिव-इन पार्टनर संग रह रही थी। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में नया खुलासा सामने आया है। रायपुरवा इलाके में महिला भारती गौतम की हत्या के मामले में उसके प्रेमी रोहित उर्फ वाहिद ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस का दावा है कि- पूछताछ में उसने कबूल किया कि महिला के कई पुरुषों से नजदीकियां थीं और वह अक्सर उनके साथ शराब व नशे का सेवन करती थी। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

आरोपी ने बताया कि वारदात वाली रात दोनों ने घर में शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान झगड़ा बढ़ गया और उसने गुस्से में महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह वहां से भाग गया था। इसके बाद शनिवार को रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा इलाके में चार दिन से बंद एक घर से भारती गौतम का शव बेड के नीचे से मिला। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह लगभग आठ साल से नौबस्ता के राजीव विहार निवासी वाहिद के साथ रह रही थी। मां की मौत के बाद वह पूरी तरह उसी के साथ रहने लगी थी।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

इलाके में बदबू और खून दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पार्षद विकास साहू को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस शुरू से ही वाहिद की तलाश में थी। रविवार देर शाम वह खुद थाने आ गया, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से उसकी गिरफ्तारी अफीम कोठी चौराहे के पास दिखाई। पुलिस पूछताछ में वाहिद ने बताया कि महिला उसे रोहित नाम से बुलाती थी। उसने यह भी बताया कि महिला के कई दोस्त अक्सर घर आते थे और वह उनके साथ शराब और नशे का सेवन करती थी। उसने महिला से धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात कही थी, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। आरोप है कि इसी विवाद के बाद उसने उसकी जान ले ली।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More