RPF की कस्टडी में युवक की मौत पर दो दरोगा सहित कांस्टेबल सस्पेंड

Untitled 32 copy
  • सरसों का तेल चोरी करने के आरोप में किया गया था गिरफ्तार
  • परिजनों ने सीआरपीएफ कर्मियों पर लगाया था हत्या का आरोप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। रेलवे सुरक्षा बल की हिरासत में मोतीगंज के किनकी गांव निवासी संजय की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपों की जद में आए RPF  के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, करण सिंह यादव तथा कांस्टेबल अमित कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। RPF के DIG चंद्रमोहन मिश्र का कहना है कि यह कार्रवाई प्रथमदृष्टया आरोप पर की गई है। मामले की विस्तृत जांच चल रही है।

ये भी पढ़े

तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की प्रभारी DGP

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे आरपीएफ ने चोरी के आरोप में संजय को हिरासत में लिया था। बताया गया कि पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने पर संजय को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में बुधवार को मृतक के भाई राजू सोनकर ने आरपीएफ कर्मियों पर हिरासत के दौरान पिटाई करके मार डालने का आरोप लगाते हुए हत्या की तहरीर दी थी।

ये भी पढ़े

ललितपुर जेल में मोबाइल मिलने पर जेलर व डिप्टी जेलर निलंबित

इस पर कोतवाली नगर में तीनों आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच कोतवाली नगर पुलिस कर रही है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को किनकी गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। साथ ही कहा कि परिजनों को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा। सरकार इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है।

Spread the love

Crime News

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला ए अहमद सौदागर E-rickshaw driver arrested : चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More
Crime News

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान […]

Spread the love
Read More