‘द राजा साब’ के मेकर्स का बड़ा ऐलान, अब नौ जनवरी 2026 को होगी रिलीज

Untitled 18 copy 4

लखनऊ। रिबेल स्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित और भारत की सबसे बड़ी हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर देरी की चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से जोरों पर थीं, लेकिन अब मेकर्स ने इन सभी अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। पीपल मीडिया फैक्टरी, जो इस हाई-प्रोफाइल फिल्म का निर्माण कर रही है, उसने आधिकारिक रूप से साफ कर दिया है कि रिलीज़ डेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म तय तारीख नौ जनवरी 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े

ननद नहीं थी पसंद, भाभी ने उठाया ऐसा कदम… परिवार में हड़कम्प

फिल्म के निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने टीम की ओर से बयान जारी करते हुए कहा, रिबेल स्टार प्रभास की मेगा फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर जो खबरें फैलाई जा रही हैं कि इसकी रिलीज़ संक्रांति 2026 से आगे बढ़ाई जा रही है, वे पूरी तरह गलत हैं। फिल्म नौ जनवरी 2026 को विश्वभर में रिलीज़ होगी, जैसा पहले ही आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है और हर तकनीकी पहलू को बेहतरीन तरीके से पूरा किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

मारुति के निर्देशन और लेखन में बनी ‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। शानदार विजुअल्स, हॉरर और फैंटेसी के अनोखे मिश्रण के साथ ‘द राजा साब’ 2026 की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकशों में से एक साबित होने वाली है।(हिन्दुस्थान समाचार)

 

Spread the love

Entertainment

Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट

Netflix Mystery Movies: अगर आपको ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें हत्या, रहस्य, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है। नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी क्राइम और मर्डर मिस्ट्री फिल्में उपलब्ध हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखती है। खास बात यह है कि इन फिल्मों में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

कौन थे दादासाहेब फाल्के? जानिए इस सम्मान की कहानी

Dadasaheb Phalke Award: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार उस महान फिल्मकार धुंडिराज गोविंद फाल्के, जिन्हें लोग प्यार से दादासाहेब फाल्के कहते हैं, के नाम पर दिया जाता है। उन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। साल 1969 में केंद्र सरकार ने उनके योगदान को […]

Spread the love
Read More
Entertainment

विवेक अग्निहोत्री बोले- पल्लवी सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, उनकी अलग पहचान

नई दिल्ली: अभिनेत्री और निर्माता पल्लवी जोशी की केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) में नियुक्ति के बाद उन्हें लेकर प्रकाशित एक रिपोर्ट पर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नाराजगी जताई है। रिपोर्ट में पल्लवी जोशी का परिचय मुख्य रूप से ‘फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी’ के तौर पर दिए जाने पर उन्होंने सवाल उठाया और […]

Spread the love
Read More